न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूकंप आने से पहले आपका फोन देगा संकेत, करना होगा यह काम

सरकारी डेटा के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र राजधानी दिल्ली में ही था और रेक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 12:59:16

भूकंप आने से पहले आपका फोन देगा संकेत, करना होगा यह काम

दिल्ली-NCR में आज यानी सोमवार सुबह 5:36 बजे जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का यह झटका इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर सोनीपत और मेरठ तक लोगों ने इसे महसूस किया। सरकारी डेटा के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र राजधानी दिल्ली में ही था और रेक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल ने पिछले दिनों Earthquake detector फीचर रोल आउट किया है, जो भूकंप आने पर अलर्ट करता है। आप भी अपने फोन में इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।

ऑन कर लें ये सेटिंग

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Android Earthquake Alerts System भारत समेत कई देशों में मौजूद है। हालांकि, ब्राजील में इस फीचर को हाल में बंद कर दिया गया है। एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर इस अलर्ट सिस्टम को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Android स्मार्टफोन यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।

इसके बाद उन्हें Safety and Emergency पर टैप करना होगा।

यहां उन्हें Earthquake Alerts वाला ऑप्शन दिखेगा।

इस पर टैप करने के बाद इसे इनेबल करने वाले टूगल को ऑन करना होगा।

स्मार्टफोन में इस अलर्ट सिस्टम को ऑन करने के बाद यूजर्स को अपने आस-पास होने वाले हर भूकंप की जानकारी मिलती रहेगी। हालांकि, भूकंप की तीव्रता 4.5 या इससे ज्यादा होने पर ही यह अलर्ट सिस्टम काम करता है। कम तीव्रता वाले भूकंप में यह अलर्ट काम नहीं करता है।

कैसे काम करता है सिस्टम?

सभी एंड्रॉइ़ड स्मार्टफोनमें एक्सीलरोमीटर नाम का सेंसर होता है, जो डिवाइस में सिस्मोमीटर की तरह काम करता है। कंपन होने पर यह सेंसर यूजर को अलर्ट भेजता है। गूगल ने अपने ब्लॉगपोस्ट में बताया कि अगर फोन चार्जिंग में लगा होता है तो यह भूकंप को शुरुआती स्टेज में ही पहचान लेता है और अलर्ट भेजना शुरू कर देता है।

स्मार्टफोन की स्क्रीन पर यूजर्स को भूकंप की तीव्रता समेत आस-पास के क्षेत्र में आए भूकंप की जानकारी मिलती है। गूगल का कहना है कि इंटरनेट के सिग्नल की गति भूकंप की गति से काफी तेज होता है। इसकी वजह से यूजर्स को भूकंप का अलर्ट तेजी से मिल सकता है और वो किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला