न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Xiaomi 17T सीरीज: अगले साल लॉन्च होंगे दो दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स हुए लीक

Xiaomi 17T और 17T Pro अगले साल फरवरी में लॉन्च हो सकते हैं। नई T-सीरीज में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 और 9500 प्रोसेसर, 5,500mAh बैटरी और हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स मिलेंगे। IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर लीक, Xiaomi 16T को स्किप कर 17T सीरीज पर फोकस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 8:47:42

Xiaomi 17T सीरीज: अगले साल लॉन्च होंगे दो दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स हुए लीक

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने सितंबर में अपनी 15T सीरीज के तहत Xiaomi 15T और 15T Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इन हैंडसेट्स में मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट, 5,500mAh की बैटरी और रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स शामिल थे। अब T-सीरीज के अगले जनरेशन स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी 16T लाइन को छोड़कर सीधे Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro लॉन्च करेगी। 17T Pro को हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया, जिससे इसके मॉडल नंबर और डिवाइस का नाम सामने आया।

नए स्मार्टफोन कब होंगे लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि IMEI डेटाबेस में नए हैंडसेट्स को मॉडल नंबर 2602EPTC0G और 2602EPTC0R के साथ लिस्ट किया गया है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अगले साल फरवरी में लॉन्च हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो यह शाओमी की सामान्य लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव होगा, क्योंकि आमतौर पर कंपनी T-सीरीज के मॉडल्स को सितंबर में लॉन्च करती रही है।

मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर के साथ होंगे नए हैंडसेट्स

Xiaomi 17T सीरीज के फीचर्स अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि बेस मॉडल Xiaomi 17T मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 प्रोसेसर के साथ आएगा। वहीं, प्रो वर्ज़न में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।

पिछले महीने लॉन्च हुए Xiaomi 15T और 15T Pro

शाओमी ने अपनी 15T सीरीज में पिछले महीने Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इस सीरीज की शुरुआती कीमत लगभग 65,000 रुपये है। ये स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 2 पर रन करते हैं और 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है। बेस मॉडल 15T में डायमेंसिटी 8400 Ultra चिपसेट है, जबकि प्रो वर्ज़न में डायमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला