न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिन काम नहीं करेगा UPI, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने भेजा ग्राहकों को मैसेज

अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को एक मैसेज भेजा है। बैंक का कहना है कि सिस्टम मैंटेनेंस के चलते उसकी यूपीआई सर्विसेज कुछ समय के लिए काम नहीं करेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 10:53:50

इस दिन काम नहीं करेगा UPI, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने भेजा ग्राहकों को मैसेज

देश के कमोबेश सभी मोबाइल यूजर्स अपने फोन से UPI का इस्तेमाल करते हैं। फिर चाहे भुगतान एक रुपये का ही क्यों न करना हो, तुरन्त फोन से भुगतान कर दिया जाता है। किराने की दुकान से टॉफी खरीदनी हो, कटिंग चाय पीनी हो, मॉल से कपड़े खरीदने हो या मार्केट से कोई बड़ी शॉपिंग करनी हो, UPI हर जगह काम आ रहा है। लोग अपने अधिकतर बैंकिंग कार्य इस समय यूपीआई की मदद से कर रहे हैं। इसके जरिए झट से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपीआई ने बैंकिंग लेनदेन में एक क्रांति ला दी है। अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को एक मैसेज भेजा है। बैंक का कहना है कि सिस्टम मैंटेनेंस के चलते उसकी यूपीआई सर्विसेज कुछ समय के लिए काम नहीं करेंगी। इससे कुछ समय के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन समेत कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

कब काम नहीं करेगा यूपीआई

एचडीएफसी बैंक ने बताया कि उसकी यूपीआई सर्विसेज 8 फरवरी 2025 को 12:00 AM से 03:00 AM तक काम नहीं करेंगी। यानी 7 फरवरी को रात 12 बजे से रात 3 बजे तक ये सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जो लोग बाहर ट्रैवल कर रहे हैं, वे खासतौर पर इस बात का ध्यान रखें। वे जरूरत के लिए अपने पास कुछ नकदी रख सकते हैं या किसी दूसरी बैंक के अकाउंट से अन्य यूपीआई को एक्टिव रख सकते हैं।

कौन सी सेवाएं रहेंगी प्रभावित

• एचडीएफसी बैंक चालू/बचत खाता

• रुपे क्रेडिट कार्ड्स

• एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप और यूपीआई के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा सपोर्टेड थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स

• एचडीएफसी बैंक के जरिए मर्चेंट यूपीआई ट्रांजेक्शंस

अधिकतर बैंक समय-समय पर मैंटेनेंस के लिए अपनी डिजिटल सर्विसेज को कुछ घंटों के लिए बंद करते हैं। इस दौरान मैंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेडेशन जैसे काम होते हैं। आमतौर पर रात के समय 3-4 घंटे के लिए सेवाएं प्रभावित रहती हैं। यह एक तय डाउनटाइम होता है। बैंक कुछ दिन पहले ही अपने ग्राहकों को इसके बारे में सूचित कर देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला