न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप के नए 25% टैरिफ से एपल को झटका, भारत में महंगे हो सकते हैं आईफोन

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25% नए आयात शुल्क से एपल को बड़ा झटका लगा है। इस कदम से भारत में iPhone की कीमतें बढ़ सकती हैं और एपल की एक्सपोर्ट योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। जानिए कैसे अमेरिका-भारत व्यापारिक संबंधों में बढ़ा तनाव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 9:22:44

ट्रंप के नए 25% टैरिफ से एपल को झटका, भारत में महंगे हो सकते हैं आईफोन

अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से अटके व्यापार समझौते की पृष्ठभूमि में एक बड़ा मोड़ आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर 25% का नया टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रंप के इस कदम से अमेरिकी बाजार के लिए भारत में तेज़ी से मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही टेक कंपनी एपल को बड़ा झटका लगा है।

ट्रंप के इस बयान से भारतीय उद्योग जगत में हलचल मच गई है। खासकर उन कंपनियों के लिए यह निर्णय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है जो भारत को अपने उत्पादन और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने में जुटी हैं। एपल उनमें से प्रमुख है, जो भारत में उत्पादन का विस्तार करते हुए अपने उत्पादों को अमेरिका भेजने की तैयारी में थी।

महंगी हो सकती है एपल डिवाइस

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि नए टैरिफ से एपल को अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा करना पड़ सकता है, जिससे भारतीय ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ सकता है। भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में अमेरिका को 14 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, 10.5 अरब डॉलर की फार्मा उत्पाद और 4 अरब डॉलर के पेट्रोलियम सामान एक्सपोर्ट किए थे। इन पर पहले कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं था, लेकिन अब 25% टैरिफ लागू होने से खासतौर पर आईफोन जैसे महंगे प्रोडक्ट्स की कीमतों में उछाल आ सकता है।

फिलहाल एपल स्थिति को लेकर सतर्क है और उसने कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस टैरिफ का दायरा और भी बढ़ सकता है, जिसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

निर्यात योजनाओं पर संकट

IDC इंडिया के डिवाइस रिसर्च के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवकेन्दर सिंह के अनुसार, भारत से अमेरिका को किए जाने वाले एक्सपोर्ट पर लागू होने वाला यह नया शुल्क एपल की उस रणनीति को प्रभावित करेगा जिसके तहत वह भारत को अपने अमेरिकी बाजार के लिए एक प्रमुख निर्माण स्थल बनाना चाहती थी। कंपनी की योजना थी कि भारत में बनाए गए आईफोन को अमेरिका सहित अन्य विकसित देशों में निर्यात किया जाए।

भारत में बढ़ा रहा था उत्पादन

पिछले कुछ वर्षों में एपल ने भारत में अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए फॉक्सकॉन जैसे मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की मदद से बड़ा निवेश किया है। ‘चीन-प्लस-वन’ नीति के अंतर्गत भारत को एक वैकल्पिक और भरोसेमंद उत्पादन केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। हाल ही में भारत में निर्मित आईफोन का बड़ा हिस्सा निर्यात किया गया था, जिससे भारत की भूमिका वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण हो गई है।

प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में दबदबा

इसके अलावा, भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एपल की पकड़ काफी मजबूत हो चुकी है। वर्तमान में कंपनी की हिस्सेदारी 55% से भी ज्यादा हो गई है। यह बताता है कि भारतीय बाजार एपल के लिए केवल मैन्युफैक्चरिंग नहीं, बल्कि एक बड़ा कंज्यूमर बेस भी है। लेकिन अगर टैरिफ लागू होता है और लागत बढ़ती है, तो इससे कंपनी की बिक्री पर असर पड़ सकता है।

रक्षा और ऊर्जा सेक्टर पर भी निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में भारत के रक्षा और ऊर्जा सेक्टर को लेकर भी कुछ सख्त टिप्पणियाँ की हैं और संकेत दिए हैं कि इन क्षेत्रों पर भी अतिरिक्त आर्थिक दंड लगाए जा सकते हैं। इससे साफ है कि अमेरिका-भारत संबंधों में व्यापारिक तनाव आने वाले समय में और गहरा सकता है, जो कि दोनों देशों के लिए लाभकारी नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला