न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ला भारत में लांच करेगी इलेक्ट्रिक कार, इतनी होगी शुरूआती कीमत

टेस्ला की शुरुआती योजनाओं में भारतीय बाजार के लिए 25,000 डॉलर (करीब 22 लाख रुपये) से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करना शामिल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 2:46:12

टेस्ला भारत में लांच करेगी इलेक्ट्रिक कार, इतनी होगी शुरूआती कीमत

नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अप्रैल तक भारत में खुदरा कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यह जानकारी CNBC-TV18 की 19 फरवरी की रिपोर्ट में दी गई है। कंपनी परिचालन शुरू करने के लिए बर्लिन प्लांट से इलेक्ट्रिक कारों के आयात पर विचार कर रही है। मुंबई के BKC बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और नई दिल्ली के एरोसिटी में शोरूम की जगहें तय की गई हैं। टेस्ला की शुरुआती योजनाओं में भारतीय बाजार के लिए 25,000 डॉलर (करीब 22 लाख रुपये) से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करना शामिल है।

हालांकि टेस्ला ने अभी तक भारत में इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है, लेकिन इसकी योजना भारतीय OEM आपूर्तिकर्ताओं से कलपुर्जों की सोर्सिंग में उल्लेखनीय वृद्धि करने की है। CNBC-TV18 ने बताया कि घरेलू इकोसिस्टम से सोर्सिंग 2025 तक 1 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकती है।

वैश्विक ईवी लीडर ट्रंप प्रशासन द्वारा घोषित पारस्परिक शुल्कों के मद्देनजर आयात शुल्क में और कटौती की उम्मीद कर रहा है, जो वर्तमान में 70 फीसदी है। जबकि टेस्ला ने पहले उच्च आयात शुल्कों के कारण भारतीय बाजार में प्रवेश करने में संकोच किया था, भारत सरकार ने 40,000 डॉलर से अधिक की लागत वाली हाई-एंड कारों पर सीमा शुल्क 110 फीसदी से घटाकर 70 फीसदी कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक

SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा

बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी

केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां

मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी

SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा

SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे

सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला

लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग

योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला