Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Samsung ने निभाया वादा, इन तीन Galaxy A फोन में आया नया फीचर, बटन दबाते ही ऑन होगा Google Gemini AI

Samsung ने Galaxy A56, A36 और A26 स्मार्टफोन्स के लिए OneUI 7 अपडेट के साथ नया Gemini AI फीचर जारी किया है, जिससे यूजर्स पावर बटन दबाकर सीधे Google Gemini AI एक्सेस कर सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 7:55:13

Samsung ने निभाया वादा, इन तीन Galaxy A फोन में आया नया फीचर, बटन दबाते ही ऑन होगा Google Gemini AI

Samsung ने अपने तीन बजट Galaxy स्मार्टफोन के लिए एक नया और शानदार फीचर जारी किया है। कंपनी अब अपनी Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन्स में भी Gemini AI बेस्ड फीचर्स देने लगी है। हाल ही में 2025 में लॉन्च किए गए Galaxy A सीरीज के तीन प्रमुख मॉडल — Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy A26 — के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स केवल एक बटन दबाकर अपने फोन में Google Gemini AI को एक्सेस कर सकते हैं।

Samsung ने अपने इन तीनों मॉडल में Gemini AI के लिए क्विक एक्सेस का फीचर जोड़ा है। Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में कंपनी ने वादा किया था कि वह फ्लैगशिप सीरीज के AI एक्सपीरियंस को मिड-बजट फोन तक लाएगी। अब इस वादे को निभाते हुए, Samsung ने OneUI 7 अपडेट के जरिए पावर बटन में Gemini AI एक्सेस को इंटीग्रेट कर दिया है। मई 2025 सिक्योरिटी पैच के साथ यह फीचर यूजर्स को उनके Galaxy A56, A36 और A26 में मिल रहा है। अब सिर्फ पावर बटन टैप करने पर Gemini AI चालू हो जाएगा।
एक बटन में समाई AI की ताकत

Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 के यूजर्स को OneUI 7 अपडेट के साथ यह Gemini AI क्विक एक्सेस मिलने लगा है। जबकि Galaxy A26 के लिए यह अपडेट जल्द ही सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा, फोन की सेटिंग्स में जाकर यूजर्स पावर बटन के विकल्प में Gemini AI को एक्टिव या डिएक्टिवेट कर सकते हैं। नया अपडेट कैलेंडर, नोट्स, रिमाइंडर और क्लॉक ऐप में भी Gemini इंटीग्रेशन लाता है, जिससे यूजर्स को और बेहतर AI अनुभव मिलेगा।

Samsung के यूजर्स को हो रही एक परेशानी

हाल में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung के OneUI 7 अपडेट के बाद कई यूजर्स को बैटरी ड्रेन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खासकर Galaxy S24 सीरीज और नए Galaxy Z Fold 6 मॉडल में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की है। इसके साथ ही कुछ Galaxy S25 यूजर्स को भी यह दिक्कत आ रही है, जिससे अपडेट के बाद डिवाइस की बैटरी लाइफ पर सवाल उठने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology