न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च, दमदार 6000mAh बैटरी के साथ बजट सेगमेंट में एंट्री

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च हो गया है। 6000mAh की दमदार बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और बजट कीमत के साथ यह फोन 5G सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर आया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 09 Feb 2026 1:53:19

Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च, दमदार 6000mAh बैटरी के साथ बजट सेगमेंट में एंट्री

Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी नई Galaxy F-Series की शुरुआत करते हुए Samsung Galaxy F70e 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो किफायती दाम में 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं। यह Galaxy F70 सीरीज़ का पहला मॉडल है और जल्द ही इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सैमसंग के ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

नए Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज़ और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें लेदर फिनिश वाला रियर पैनल मिलेगा, जबकि पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप के लिए पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

कैमरा फीचर्स: डुअल रियर और सेल्फी कैमरा

Samsung Galaxy F70e 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और सामान्य यूज़ के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।

Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत और बिक्री की तारीख

कीमत की बात करें तो सैमसंग ने इस फोन को बजट सेगमेंट में काफी आक्रामक दाम पर पेश किया है।

4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999 रखी गई है

जबकि 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,999 में उपलब्ध होगा

Samsung Galaxy F70e 5G की बिक्री 17 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

कलर ऑप्शन्स और उपलब्धता

यह स्मार्टफोन दो आकर्षक रंगों में पेश किया गया है—
LimeLight Green और Spotlight Blue।
दोनों कलर वेरिएंट 17 फरवरी से Flipkart और Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

डिस्प्ले: बड़ी स्क्रीन और स्मूद एक्सपीरियंस

Galaxy F70e 5G में सामने की तरफ 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें पतले बेज़ल्स देखने को मिलते हैं। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे आउटडोर में भी कंटेंट देखने में आसानी होगी।

बैटरी: एक चार्ज में दिन-रात का साथ

फोन में दी गई 6000mAh की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन और रात आराम से चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जो आज के समय की जरूरत बन चुका है।

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy F70e 5G उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और सैमसंग का भरोसा चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत