न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम दाम में बड़ा धमाका: लॉन्च हुआ ₹8699 में 18GB तक रैम वाला Realme C71 5G, POCO-Redmi को देगा कड़ी टक्कर

कम बजट में 5G फोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए Realme C71 5G लॉन्च हो गया है। ₹8699 में 18GB रैम, 6300mAh बैटरी, AI कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसी दमदार खूबियों से लैस यह फोन Poco और Redmi को कड़ी टक्कर देगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 4:01:29

कम दाम में बड़ा धमाका: लॉन्च हुआ ₹8699 में 18GB तक रैम वाला Realme C71 5G, POCO-Redmi को देगा कड़ी टक्कर

कम बजट में भी स्मार्टफोन का सपना अब हकीकत से कम नहीं। खासकर उन लोगों के लिए जो एक अच्छा फोन चाहते हैं लेकिन जेब पर भारी बोझ नहीं डालना चाहते। ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Realme ने अपना सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन Realme C71 5G लॉन्च कर दिया है। बेशक इस फोन की कीमत बेहद किफायती है, लेकिन इसकी खूबियां किसी महंगे स्मार्टफोन से कम नहीं।

इस शानदार फोन में आपको 6300mAh की जबरदस्त बैटरी, मिलिट्री ग्रेड मजबूत बॉडी, डुअल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग, एआई फीचर्स और रिवर्स चार्जिंग जैसी दमदार खूबियां मिलती हैं—यानि हर वो चीज़ जो एक यूजर अपने फोन से उम्मीद करता है। अब सवाल ये है कि इस फोन को खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और इसकी सेल कब से शुरू होगी? आइए जानते हैं—

Realme C71 5G की कीमत (India Price)

Realme C71 5G का 4GB/64GB वेरिएंट ₹7699 में और 6GB/128GB वेरिएंट ₹8699 में लॉन्च हुआ है। यह फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

इस फोन को और भी ज्यादा सस्ता पाने का मौका है—Introductory Offer के तहत 6GB वेरिएंट पर ₹700 का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिल रहा है। मतलब, जो लोग पहली बार स्मार्टफोन खरीद रहे हैं या एक भरोसेमंद बजट फोन की तलाश में हैं, उनके लिए ये डील किसी तोहफे से कम नहीं।

कड़े मुकाबले में उतरेगा Realme C71 5G

इतनी कीमत में इतना सब कुछ! यही वजह है कि यह फोन Samsung Galaxy F06 5G (₹7999), REDMI A4 5G (₹8947), LAVA Yuva 5G (₹8299) और POCO C75 5G (₹7699) जैसे बजट फोन्स को जबरदस्त टक्कर देने वाला है।

Realme C71 5G की खासियतें (Specifications)

डिस्प्ले: 6.74 इंच का LCD पैनल जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 568 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। चाहे दिन हो या रात, स्क्रीन क्लियर और ब्राइट बनी रहती है।

चिपसेट: इसमें लगाया गया है Unisoc T7250 प्रोसेसर, जो दिनभर के कामों को बिना रुके आसान बना देता है।

रैम: 6GB रैम वाले वेरिएंट में 12GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। यानी, कुल मिलाकर 18GB तक रैम की ताकत—वो भी सिर्फ 6GB के दाम में। मल्टीटास्किंग का मज़ा अब बिना किसी रुकावट के।

कैमरा: रियर में 50MP AI कैमरा और फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा। कैमरा फीचर्स में है AI Eraser, AI Clear Face, Pro Mode और Dual View Video जैसे स्मार्ट टूल्स—जो आपकी हर तस्वीर को खास बना देते हैं।

बैटरी: 6300mAh की बैटरी, जो फोन को 45W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्ज की सुविधा के साथ पावर देती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 36 मिनट में 50% चार्ज—यानी आपका वक्त भी बचे और एनर्जी भी।

सॉफ्टवेयर: ये फोन Android 15 पर आधारित Realme UI पर चलता है, जो यूजर को एक क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला