न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Paytm ने पेश किया डिजिटल पेमेंट का नया डिवाइस, सुनने के साथ अब दिखाई भी देगा

पेटीएम ने छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए नया महाकुंभ साउंड बॉक्स लॉन्च किया है, जो डिजिटल पेमेंट को आसान, तेज़ और सुरक्षित बनाता है। इस मेड-इन-इंडिया डिवाइस में डिजिटल स्क्रीन और स्मार्ट ऑडियो नोटिफिकेशन के साथ रियल-टाइम ट्रांजेक्शन अपडेट मिलते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 8:11:54

Paytm ने पेश किया डिजिटल पेमेंट का नया डिवाइस, सुनने के साथ अब दिखाई भी देगा

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट को आसान, सुरक्षित और तेज़ बनाने के लिए दिग्गज डिजिटल पेमेंट कम्पनी पेटीएम ने एक नया इनोवेटिव डिवाइस महाकुंभ साउंड बॉक्स के नाम से जारी किया है। यह डिवाइस खास तौर पर छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए है, ये लोग अब डिजिटल स्क्रीन पर तुरंत पेमेंट अलर्ट देख पाएंगे और यह भी देख पाएंगे कि उन्होंने उस समय तक कितने ट्रांजेक्शन किए हैं।

खास बात यह है कि पेटीएम का यह नया महाकुंभ साउंडबॉक्स मेड-इन-इंडिया है। इस साउंड बॉक्स को खास तौर पर तेज पेमेंट अलर्ट देने, डिजिटल ट्रांजेक्शन को ट्रैक करने और रियल-टाइम अपडेट देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

महाकुंभ साउंडबॉक्स एक स्मार्ट ऑडियो नोटिफिकेशन डिवाइस है जो हर बार भुगतान प्राप्त होने पर व्यापारी को तुरंत वॉयस और स्क्रीन अलर्ट देता है। इस बॉक्स में एक स्क्रीन लगी होती है। यह एक डिजिटल स्क्रीन है, जो लेन-देन की संख्या, राशि और नेटवर्क की स्थिति जैसे कई महत्वपूर्ण डेटा दिखाती है। यह डिवाइस खास तौर पर उन जगहों के लिए उपयोगी है जहां भीड़ होती है, जैसे मेले, बाजार, मंदिर परिसर या आयोजनों में लगाए जाने वाले स्टॉल।

महाकुंभ साउंडबॉक्स में क्यूआर कोड फीचर भी है जिसे ग्राहक स्कैन करके सभी यूपीआई ऐप से भुगतान कर सकते हैं। इसमें 3 वॉट का शक्तिशाली स्पीकर है जो स्पष्ट आवाज में लेन-देन का विवरण देता है। बॉक्स 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है और यह सुनिश्चित करता है कि व्यापारियों को उनकी पसंदीदा भाषा में अपडेट मिले। इसके अतिरिक्त, बॉक्स में 10 दिन तक चलने वाली बैटरी है।

विशेषताएं

अब व्यापारी को न केवल ध्वनि सुनाई देगी, बल्कि स्क्रीन पर लेनदेन का विवरण भी दिखाई देगा।

भुगतान करते ही हिंदी, अंग्रेजी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अलर्ट प्राप्त होता है। इससे किसी भी धोखाधड़ी की संभावना समाप्त हो जाती है।

यह डिवाइस दिन भर के कुल लेनदेन को रिकॉर्ड करती है, जिससे व्यापारी आसानी से अपनी बिक्री का अनुमान लगा सकता है।

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इस साउंडबॉक्स में 4G सिम सपोर्ट दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला