न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

200MP डुअल कैमरा और MediaTek Dimensity 9500s के साथ Oppo Find X9s की भारत में जल्द एंट्री, लॉन्च को लेकर बढ़ी हलचल

Oppo Find X9s की भारत में जल्द लॉन्च की चर्चा तेज है। MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर, 200MP डुअल कैमरा, 7000mAh बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ी एंट्री कर सकता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 06 Feb 2026 2:56:52

200MP डुअल कैमरा और MediaTek Dimensity 9500s के साथ Oppo Find X9s की भारत में जल्द एंट्री, लॉन्च को लेकर बढ़ी हलचल

ओप्पो अपनी फ्लैगशिप Find X9 सीरीज को और मजबूत करने की तैयारी में है। इस लाइनअप में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन Oppo Find X9s शामिल किया जा सकता है, जिसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतारे जाने की चर्चा है। फोन से जुड़ी हालिया लीक में इसके दमदार प्रोसेसर और हाई-एंड कैमरा सेटअप की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस में MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है, जो हाल ही में पेश किया गया है। खास बात यह है कि फोन में 200MP के दो कैमरे मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी हलचल मचा सकता है।

MediaTek Dimensity 9500s के साथ होगी एंट्री

Smartprix की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Find X9s भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर देखने को मिलेगा। यह नया चिपसेट 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और कम पावर कंजम्पशन का वादा करता है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर बनाता है और हेवी मल्टीटास्किंग के दौरान भी स्मूद एक्सपीरियंस देता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ओप्पो इस फोन को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकता है। इसी के साथ Oppo Find X9 Ultra को भी चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतारे जाने की तैयारी चल रही है।

Oppo Find X9s के संभावित फीचर्स

लीक के मुताबिक, Oppo Find X9s में कई फीचर्स Find X9 Pro जैसे हो सकते हैं। फोन में 6.3 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। बेहद स्लिम बेजल्स के साथ यह डिस्प्ले प्रीमियम लुक देगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS के साथ लॉन्च हो सकता है। मजबूती और सुरक्षा के लिहाज से फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है।

कैमरा, बैटरी और चार्जिंग

कैमरा सेगमेंट में Oppo Find X9s काफी दमदार साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए इस डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, वायरलेस चार्जिंग फीचर भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

भारत में संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो Oppo Find X9s को भारतीय बाजार में करीब 65,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत पर यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में Samsung और Apple जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Oppo Find X9s (संभावित स्पेसिफिकेशन)

डिस्प्ले: 6.3 इंच AMOLED, 120Hz

प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9500s

स्टोरेज: 12GB RAM, 256GB इंटरनल

बैटरी: 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग

कैमरा: 200MP + 200MP रियर, 32MP फ्रंट

ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16

अगर ये सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय भी बरकरार रहते हैं, तो Oppo Find X9s प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत