न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज लॉन्च होगा OnePlus 15: 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर के साथ दमदार फीचर्स का धमाका

OnePlus ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है। इसमें है 7300mAh की बैटरी, 50MP कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर। जानें इसकी कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Nov 2025 12:17:43

आज लॉन्च होगा OnePlus 15: 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर के साथ दमदार फीचर्स का धमाका

OnePlus आज भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन भारत का पहला ऐसा डिवाइस होगा जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। कंपनी के फैंस के बीच इस लॉन्च को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसके साथ ही OnePlus 15R स्मार्टफोन भी पेश किया जा सकता है, जो चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 का रिब्रांडेड वर्जन होगा। आइए जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन की संभावित कीमत, लॉन्च डिटेल्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से।

OnePlus 15: कब और कहां देख सकते हैं लॉन्च इवेंट

OnePlus 15 का लॉन्च भारत में आज शाम 7 बजे किया जाएगा। यह इवेंट वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, ताकि यूजर्स इसे घर बैठे देख सकें। फोन की बिक्री Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर लॉन्च के तुरंत बाद, यानी शाम 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

OnePlus 15 की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग ₹72,999 में लॉन्च किया जाएगा। तुलना करें तो, पिछले साल कंपनी ने OnePlus 13 को ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

OnePlus 15 के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (चीनी वेरिएंट के आधार पर)

नए OnePlus 15 में 6.78-इंच का BOE X3 8T LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU की पावर मिलेगी, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाती है।

इसमें 16GB तक की LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर रन करेगा।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 15 में 7300mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देगी। इसे चार्ज करने के लिए कंपनी ने 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट जोड़ा है। यानी सिर्फ कुछ मिनटों में फोन पूरा चार्ज हो सकेगा।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा।

50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)

50MP पेरिस्कोप लेंस

32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए

इसका कैमरा सिस्टम कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम होगा।

डिज़ाइन, ड्यूरेबिलिटी और कनेक्टिविटी

यह डिवाइस IP66/68/69/69K रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, डुअल स्टीरियो स्पीकर, और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी एडवांस तकनीकें शामिल की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा SIR सत्यापन
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा SIR सत्यापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार? RBI की चेतावनी से बढ़ी टेंशन, 48 घंटे में सरकार के 3 बड़े फैसले
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार? RBI की चेतावनी से बढ़ी टेंशन, 48 घंटे में सरकार के 3 बड़े फैसले
दिल्ली में फिर शर्मनाक वारदात! टाइम पूछने के बहाने महिला को बस में खींचा, 2 घंटे तक की दरिंदगी
दिल्ली में फिर शर्मनाक वारदात! टाइम पूछने के बहाने महिला को बस में खींचा, 2 घंटे तक की दरिंदगी
थलापति विजय का बड़ा ऐलान: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1000
थलापति विजय का बड़ा ऐलान: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1000
पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, हर हफ्ते ‘नो कार डे’ अनिवार्य, अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगी रोक
पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, हर हफ्ते ‘नो कार डे’ अनिवार्य, अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगी रोक
दिल्ली में ‘निर्भया जैसी वारदात’ को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, बिहार रजिस्टर्ड बस से जुड़ा मामला सामने आया
दिल्ली में ‘निर्भया जैसी वारदात’ को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, बिहार रजिस्टर्ड बस से जुड़ा मामला सामने आया
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; BCCI ने जारी किया स्क्वाड
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; BCCI ने जारी किया स्क्वाड
कच्चे पपीते से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी, बाजार वाली भी लगेगी फीकी
कच्चे पपीते से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी, बाजार वाली भी लगेगी फीकी
मोबाइल हटाते ही बच्चा करता है जिद और रोना? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, धीरे-धीरे छूट जाएगी लत
मोबाइल हटाते ही बच्चा करता है जिद और रोना? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, धीरे-धीरे छूट जाएगी लत
सुबह 11 से शाम 4 बजे की धूप बन सकती है जानलेवा, कुछ मिनट बाहर रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी
सुबह 11 से शाम 4 बजे की धूप बन सकती है जानलेवा, कुछ मिनट बाहर रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी
WPI Inflation April 2026: अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव
WPI Inflation April 2026: अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव
फिर धमाकेदार कहानी के साथ लौट रहे इम्तियाज अली, 19 तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर? दिलजीत दोसांझ जमाएंगे रंग
फिर धमाकेदार कहानी के साथ लौट रहे इम्तियाज अली, 19 तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर? दिलजीत दोसांझ जमाएंगे रंग
दिल्ली से सिर्फ 6-7 घंटे दूर बसे हैं ये शानदार हिल स्टेशन, बच्चों की समर वेकेशन के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
दिल्ली से सिर्फ 6-7 घंटे दूर बसे हैं ये शानदार हिल स्टेशन, बच्चों की समर वेकेशन के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट, ₹10,000 तक सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन, Amazon-Flipkart नहीं इस प्लेटफॉर्म पर है ऑफर
Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट, ₹10,000 तक सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन, Amazon-Flipkart नहीं इस प्लेटफॉर्म पर है ऑफर