न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 करोड़ Facebook अकाउंट हुए बंद! मेटा का बड़ा एक्शन, कॉपी-पेस्ट कंटेंट वालों की अब नहीं चलेगी चाल

Meta का बड़ा कदम, 1 करोड़ Facebook अकाउंट्स किए गए बंद। फेक कंटेंट और चोरी किए गए पोस्ट्स पर कार्रवाई। जानिए कैसे बच सकते हैं नए नियमों से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 6:01:33

1 करोड़ Facebook अकाउंट हुए बंद! मेटा का बड़ा एक्शन, कॉपी-पेस्ट कंटेंट वालों की अब नहीं चलेगी चाल

फेसबुक यूज़र्स के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यूट्यूब के बाद अब मेटा ने भी सख्ती दिखाते हुए करीब 1 करोड़ अकाउंट्स को बंद कर दिया है। ये वो अकाउंट्स थे जो या तो स्पैम कर रहे थे या दूसरों का कंटेंट कॉपी-पेस्ट कर रहे थे। ऐसे यूज़र्स जो मेहनत किए बिना दूसरों की मेहनत को चुराकर लाइक्स और व्यूज़ बटोर रहे थे, उन पर मेटा ने अब शिकंजा कस दिया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, 5 लाख अकाउंट्स पर फाइन भी लगाया गया है। ये वो यूज़र्स थे जो बार-बार एक जैसा कंटेंट डालकर, फेक एंगेजमेंट और सिस्टम में छेड़छाड़ करके रिवॉर्ड्स और व्यूज़ हासिल करने की फिराक में थे।

मेहनत का नहीं, चोरी का चल रहा था खेल!

आजकल एआई टूल्स की मदद से कुछ लोग मिनटों में वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। ये न तो ओरिजिनल होते हैं और न ही उनमें कोई दम होता है। इसी वजह से यूट्यूब के बाद अब मेटा ने भी फ्री के व्यूज़ और वायरल होने की उम्मीद में कॉपी कंटेंट डालने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

मेटा की नई रणनीति: असली टैलेंट को मिलेगा सम्मान

मेटा अब एडवांस डिटेक्शन टूल्स की मदद से ऐसे डुप्लिकेट वीडियोज़ को पहचानकर हटाने लगा है। इस कदम का मुख्य मकसद है कि जो असली क्रिएटर्स हैं, उन्हें उनका हक और पहचान मिल सके। बार-बार चोरी करने वाले अकाउंट्स की न सिर्फ रीच घटाई जाएगी बल्कि उन्हें अस्थायी रूप से फेसबुक के मोनेटाइजेशन प्रोग्राम से भी बाहर कर दिया जाएगा।

चेतावनी साफ है: मेहनत नहीं तो पैसा नहीं!

मेटा ने उन क्रिएटर्स को भी चेताया है जो सिर्फ एआई टूल्स और घटिया ऑटो-कैप्शन पर भरोसा कर रहे हैं। मेटा ने सीधे किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जो लोग दूसरों के कंटेंट पर वॉटरमार्क लगाकर अपना बता रहे हैं, अब उन्हें सोच समझकर आगे बढ़ना होगा।

रीपोस्ट किए गए वीडियो होंगे ट्रैक

अब मेटा एक ऐसा फीचर भी लाने की तैयारी में है जो रीपोस्ट किए गए वीडियो को ओरिजिनल क्रिएटर से लिंक करेगा। इससे चोरी करने वालों की पोल खुल जाएगी और ऑथेंटिक कंटेंट को आगे बढ़ावा मिलेगा।

बदलाव धीरे-धीरे लागू होंगे

मेटा का कहना है कि ये नियम फौरन नहीं बल्कि धीरे-धीरे लागू होंगे ताकि क्रिएटर्स को खुद को ढालने का समय मिल सके। लेकिन ये साफ संकेत है – अगर आपने मेहनत नहीं की और बस कॉपी किया, तो आपकी रीच और रेवेन्यू दोनों उड़ सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे एक करोड़ अकाउंट्स गायब हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला