न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी हो जाती है खत्म? अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स और पाएं शानदार फायदा!

क्या आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है? जानिए 5 आसान और प्रभावी ट्रिक्स जिससे आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी लंबे समय तक बचा सकते हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 16 May 2025 2:16:30

क्या आपके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी  हो जाती है खत्म? अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स और पाएं शानदार फायदा!

आजकल स्मार्टफोन्स में कैमरा हो या गेमिंग, सब कुछ जबरदस्त है, लेकिन एक बात जो अक्सर परेशानी बन जाती है, वह है बैटरी! खासकर उस वक्त जब आपको फोन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और बैटरी अचानक खत्म हो जाती है। लेकिन चिंता मत करें, अगर आप कुछ आसान टिप्स को अपनाएं, तो अपने फोन की बैटरी को काफी लंबे समय तक चलाया जा सकता है। चलिए जानते हैं वो 5 सरल ट्रिक्स जो आपकी स्मार्टफोन बैटरी को बचाने में मदद करेंगी।

1. स्क्रीन की चमक कम रखें

फोन की स्क्रीन जितनी ज्यादा चमकदार होगी, बैटरी उतनी ही तेजी से खत्म होगी। इसलिए स्क्रीन की ब्राइटनेस जरूरत के अनुसार कम रखें। अगर बार-बार ब्राइटनेस बदलना मुश्किल लगे तो ‘अडाप्टिव ब्राइटनेस’ फीचर का इस्तेमाल करें, जो खुद ही रोशनी के अनुसार स्क्रीन को एडजस्ट कर देता है।

2. कीबोर्ड का वाइब्रेशन बंद करें

जब आप टाइप करते हैं और कीबोर्ड वाइब्रेट करता है, तो यह बैटरी की खपत बढ़ाता है। भले ही हैप्टिक फीडबैक अच्छा लगे, लेकिन यह ऊर्जा ज्यादा खर्च करता है। इसलिए सेटिंग्स में जाकर कीबोर्ड वाइब्रेशन या हैप्टिक फीडबैक बंद कर दें।

3. ऐप्स को बैकग्राउंड से पूरी तरह बंद करें

कई बार हम एक ऐप से दूसरे ऐप पर चले जाते हैं लेकिन पुराने ऐप्स खुला रहता है और बैकग्राउंड में चलता रहता है, जिससे बैटरी खपत होती है। इसलिए ऐप इस्तेमाल करने के बाद उन्हें पूरी तरह से बंद कर देना जरूरी है।

4. स्क्रीन टाइमआउट कम करें

अगर आपका फोन स्क्रीन को ज्यादा समय तक ऑन रखता है तो यह बैटरी तेजी से खत्म कर सकता है। स्क्रीन टाइमआउट को कम रखें, जैसे 30 सेकंड पर सेट करें ताकि फोन जल्दी से स्क्रीन बंद कर दे और बैटरी बचाई जा सके।

5. जब जरूरत न हो तो GPS और Bluetooth बंद रखें
GPS और Bluetooth तो बहुत काम के फीचर हैं, लेकिन इन्हें लगातार ऑन रखना बैटरी तेजी से खत्म करता है। जब इनकी जरूरत न हो तो इन्हें बंद कर दें। साथ ही Wi-Fi भी तभी ऑन रखें जब उसका इस्तेमाल कर रहे हों।

अगर आप ये 5 आसान ट्रिक्स अपनाएंगे, तो इमरजेंसी में बैटरी खत्म होने की चिंता नहीं होगी। और सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए किसी ऐप या एक्सपर्ट की जरूरत नहीं, बस थोड़ी समझदारी और ध्यान चाहिए। अगली बार जब आप घर से बाहर निकलें, इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं ताकि मुश्किल वक्त में आपका फोन आपका साथ न छोड़े!

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला