न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह कंपनी लाई नया प्लान: घर पर ट्राई करें Lava Agni 4, खरीदने से पहले लें एक्सपीरियंस

लावा मोबाइल ने Lava Agni 4 के लिए “Demo at Home” सर्विस शुरू की है। अब ग्राहक नए फोन का अनुभव घर पर बैठकर कर सकते हैं। 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी के साथ Lava Agni 4 20 नवंबर को लॉन्च होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 9:33:37

यह कंपनी लाई नया प्लान: घर पर ट्राई करें Lava Agni 4, खरीदने से पहले लें एक्सपीरियंस

अब नए फोन का अनुभव लेने के लिए उसे खरीदना जरूरी नहीं है। लावा मोबाइल ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Lava Agni 4 के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। कंपनी इस पहल को “Demo at Home” कह रही है, जिसके तहत ग्राहक अपने घर बैठे फोन को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध होगी। Lava Agni 4 का लॉन्च 20 नवंबर को होगा और इसी दिन यह सर्विस भी शुरू हो जाएगी।

घर पर डेमो पाने का तरीका

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के यूजर्स Lava Agni 4 को बिना खरीदे अपने घर मंगवा सकते हैं। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद कुछ यूजर्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और कंपनी के इंजीनियर उनके घर फोन के साथ भेजे जाएंगे। खास बात यह है कि इस सर्विस के लिए फोन खरीदना अनिवार्य नहीं है। अगर ग्राहक को फोन पसंद नहीं आता है, तो वह उसे वापस भी कर सकता है। कंपनी का उद्देश्य इस सर्विस के जरिए स्टोर का अनुभव सीधे यूजर्स तक पहुँचाना है।

Lava Agni 4 के एक्सपेक्टेड फीचर्स

Lava Agni 4 में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे स्मूद डिस्प्ले होगा। डिजाइन की बात करें तो इसमें मेटल फ्रेम और हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा, इसमें iPhone जैसा एक्शन बटन होगा जिसे यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगे।

कैमरा और बैटरी फीचर्स

Agni 4 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP सेंसर का विकल्प हो सकता है। डिवाइस में डुअल व्यू वीडियो और डॉक्यूमेंट करेक्शन मोड जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। बैटरी की बात करें तो यह 7,000mAh की होगी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

कीमत और मुकाबला

अटकलें हैं कि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले Lava Agni 4 वेरिएंट की कीमत 24,000–25,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मार्केट में Samsung Galaxy A26 5G से होगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में Exynos 1380 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी, 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं