न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 10 5G, पावरफुल फीचर्स से लैस है ये स्मार्टफोन

iQOO ने भारत में नया iQOO Neo 10 5G स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 3:03:39

7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ iQOO Neo 10 5G, पावरफुल फीचर्स से लैस है ये स्मार्टफोन

मिड-रेंज सेगमेंट में iQOO ने एक बार फिर जोरदार एंट्री की है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, टॉप-नॉच फीचर्स और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इसमें 3000Hz टच सैंपलिंग रेट और वैपर कूलिंग चैंबर जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह फोन गर्म नहीं होता और परफॉर्मेंस लगातार बेहतर बनी रहती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ बेहतरीन डिस्प्ले अनुभव देगा।

इसके अलावा कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि यूजर्स को इस फोन में तीन साल तक एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। इस फोन की कीमत क्या है और यह किन खूबियों के साथ आता है, चलिए विस्तार से जानते हैं।

# iQOO Neo 10 5G के स्पेसिफिकेशंस:

डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर और चिपसेट: फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ iQOO Supercomputing Chip Q1 का भी इस्तेमाल किया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बनाता है।

कैमरा सेटअप: रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम में AI फीचर्स का भी सपोर्ट है जिससे फोटोग्राफी अनुभव और भी शानदार बनता है।

बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन मात्र 36 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स: इस फोन में Wi-Fi 7, NFC, IR Blaster और 16 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह फोन कनेक्टिविटी के मामले में भी किसी से कम नहीं है।

# iQOO Neo 10 5G की भारत में कीमत:

8GB + 128GB: ₹31,999
8GB + 256GB: ₹33,999
12GB + 256GB: ₹35,999
16GB + 512GB: ₹40,999

# प्री-बुकिंग और लॉन्च ऑफर:

प्री-बुकिंग की शुरुआत: 26 मई, दोपहर 1 बजे से प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी।

प्री-बुकिंग ग्राहकों के लिए सेल: प्री-बुकिंग करने वालों के लिए फोन की सेल 2 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

बाकी ग्राहकों के लिए सेल: सामान्य ग्राहकों के लिए सेल 3 जून से शुरू होगी।

प्री-बुकिंग ऑफर:
इस फोन को प्री-बुक करने पर ग्राहकों को iQOO TWS 1e ईयरबड्स फ्री में मिलेंगे।

लॉन्च ऑफर: HDFC, SBI और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये 4 दमदार स्मार्टफोन, जानिए तारीख और खासियतें

# Alcatel V3 Ultra 5G लॉन्च डेट

Alcatel V3 Ultra 5G को भारत में 27 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव की गई है, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें NexPaper Display का इस्तेमाल किया गया है।

फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जैसे:

33 वॉट फास्ट चार्जिंग
5010mAh बैटरी
120Hz रिफ्रेश रेट
6.8 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले
108 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप
डुअल स्पीकर्स
8GB + 8GB वर्चुअल रैम
आई केयर असिस्टेंट
4-इन-1 डिस्प्ले मोड

# Realme GT 7 लॉन्च डेट

Realme GT 7 को भी 27 मई को दोपहर 1:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन अपनी दमदार 7000mAh बैटरी के लिए चर्चा में है, जो महज 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है।

इस फोन में मिलेगा:

मीडियाटेक Dimensity 9400e चिपसेट (Antutu स्कोर 2.45 मिलियन+)
रियर में 50MP कैमरा
फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा
Realme GT 7T को भी इसी दिन, यानी 27 मई को, भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे इसका अनावरण होगा। हालांकि, इसके फीचर्स को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

# Motorola Razr 60 लॉन्च डेट

Motorola Razr 60 को 28 मई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। इसके फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।

फोन की खासियतें:

50MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रा वाइड/मैक्रो कैमरा
32MP सेल्फी कैमरा
मोटो AI, AI फोटो व वीडियो एन्हांसमेंट
गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन
120Hz रिफ्रेश रेट, 6.9 इंच डिस्प्ले
3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
मीडियाटेक Dimensity 7400X प्रोसेसर
तीन कलर ऑप्शंस

# Tecno POVA CURVE 5G लॉन्च डेट

Tecno POVA CURVE 5G को 29 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए भी माइक्रोसाइट लाइव है, जिससे फोन के खास डिज़ाइन और फीचर्स का खुलासा होता है।

खासियतें:

स्टारशिप-इंस्पायर्ड डिजाइन
कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
AI फीचर्स: क्लिक टू सर्च, AI प्राइवेसी ब्लर

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता