न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

iPhone Air 2: सिर्फ कैमरा ही नहीं, सबसे पतले आईफोन में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें पूरी डिटेल

iPhone Air 2 में मिलेगा 2nm प्रोसेसर, डुअल कैमरा, अपग्रेडेड डिस्प्ले और बड़ी बैटरी। जानें सबसे पतले आईफोन के फीचर्स, संभावित कीमत और लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 29 Jan 2026 12:26:01

iPhone Air 2: सिर्फ कैमरा ही नहीं, सबसे पतले आईफोन में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें पूरी डिटेल

ऐप्पल ने पिछले साल सितंबर में आईफोन 17 सीरीज के साथ अल्ट्रा-स्लिम iPhone Air को लॉन्च किया था। अब खबरें आ रही हैं कि इस साल सितंबर में इसके नए वेरिएंट iPhone Air 2 को पेश किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐप्पल इसे कई बड़े अपग्रेड्स के साथ लाएगी ताकि यह बाकी आईफोन की तरह मार्केट में धमाका कर सके। आइए जानते हैं कि iPhone Air 2 में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

2nm प्रोसेसर से होगी बैटरी लाइफ में सुधार

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Air 2 में A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2-नैनोमीटर तकनीक पर आधारित होगी। इस प्रोसेसर के आने से डिवाइस की बैटरी एफिशिएंसी में सुधार होगा। मौजूदा iPhone Air की कम बिक्री का एक कारण इसकी सीमित बैटरी लाइफ भी रही है। नई चिपसेट के साथ ऐप्पल इसे और एफिशिएंट बनाकर यूजर्स की संतुष्टि बढ़ा सकती है।

डुअल कैमरा सेटअप

अभी के मॉडल में रियर पर सिर्फ एक कैमरा है, लेकिन iPhone Air 2 में डुअल कैमरा मिलने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है। इससे फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए यह और भी आकर्षक विकल्प बन जाएगा।

अपग्रेडेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

iPhone Air 2 में Apple CoE टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने की संभावना है। इससे OLED पैनल और पतला और हल्का होगा, जो फोन के overall slim लुक को और बढ़ाएगा। फिलहाल मार्केट में मौजूद iPhone Air की मोटाई 5.6mm है, नए वेरिएंट में यह और पतला हो सकता है।

बड़ी बैटरी के साथ लंबा बैकअप

मौजूदा iPhone Air में 3,149mAh की बैटरी है, जो 27 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा करती है। इसके साथ ही मैगसेफ बैटरी पैक का विकल्प भी दिया गया है। उम्मीद है कि iPhone Air 2 में बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिससे यूजर्स को एक्स्ट्रा बैटरी पैक की जरूरत कम पड़ेगी।

कीमत में संभावित कटौती

शानदार अपग्रेड्स के बावजूद iPhone Air 2 की कीमत को कम रखने की संभावना है। वर्तमान में भारत में iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए वेरिएंट को लगभग 10,000 रुपये कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

iPhone Air 2 के ये बदलाव इसे सबसे पतला और एफिशिएंट आईफोन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत