न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Instagram ने बच्चों के लिए बढ़ाई सुरक्षा, लागू किया नया PG-13 नियम, 18+ कंटेंट नहीं दिखेगा

Instagram ने किशोरों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया PG-13 नियम लागू किया है। अब 13-17 साल के यूजर्स को केवल PG-13 कंटेंट ही दिखेगा। एडल्ट, ड्रग्स, हिंसा और खतरनाक स्टंट जैसे 18+ कंटेंट अब किशोरों को नहीं दिखाई देंगे। पैरेंट्स की अनुमति के बिना कंटेंट सेटिंग्स नहीं बदली जा सकेंगी। AI चैट और इंटरैक्शन में भी PG-13 मानक लागू होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 12:19:02

Instagram ने बच्चों के लिए बढ़ाई सुरक्षा, लागू किया नया PG-13 नियम, 18+ कंटेंट नहीं दिखेगा

Instagram अब अपने किशोर उपयोगकर्ताओं के लिए और सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए नया सुरक्षा फीचर लेकर आया है। मेटा ने घोषणा की है कि अब 13 से 17 साल के यूजर्स को केवल PG-13 लेवल का कंटेंट ही दिखाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि उन्हें अब एडल्ट (18+), ड्रग्स, हिंसा या खतरनाक स्टंट जैसे संवेदनशील विषयों से जुड़े पोस्ट दिखाई नहीं देंगे। मेटा का कहना है कि यह बदलाव पिछले साल लॉन्च हुए “टीन्स अकाउंट्स” फीचर के बाद सबसे बड़ा अपडेट है।

PG-13 कंटेंट रूल क्या है

मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि किशोर यूजर्स अब केवल उन्हीं पोस्ट्स तक पहुंच पाएंगे जो PG-13 मूवीज के समान हों। इसका मतलब यह है कि उन्हें केवल वही कंटेंट दिखाई जाएगा जो सामान्य 13+ फिल्मों में दिखाई जाती हैं। एडल्ट, हिंसा, ड्रग्स या खतरनाक स्टंट जैसे कंटेंट अब रिकमेंड या एक्सेस नहीं होंगे। यह कदम खासकर बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

पैरेंट्स की अनुमति के बिना नहीं बदल पाएंगे सेटिंग्स

अब किशोर अपने कंटेंट सेटिंग्स को खुद से नहीं बदल पाएंगे। यदि किसी बच्चे को अधिक खुला कंटेंट देखना है, तो इसके लिए उसे माता-पिता की अनुमति लेनी होगी। मेटा ने पैरेंट्स के लिए एक नया ‘Limited Content’ मोड भी पेश किया है। इस मोड में बच्चे को दिखाई जाने वाली पोस्ट, कमेंट्स देखने या छोड़ने की अनुमति को भी सीमित किया जा सकता है।

कौन सा कंटेंट होगा ब्लॉक या हाइड

मेटा ने स्पष्ट किया है कि अब फूहड़ भाषा, जोखिम भरे स्टंट, नशे से जुड़े पोस्ट्स, मारिजुआना, अल्कोहल और gore जैसे कंटेंट सर्च रिजल्ट से हटा दिए जाएंगे। यदि कोई शब्द गलत वर्तनी में भी लिखा गया हो, तो सिस्टम उसे फिल्टर कर देगा।

कुछ अकाउंट्स को फॉलो नहीं कर सकेंगे टीन्स

मेटा के नए नियमों के तहत अब किशोर ऐसे अकाउंट्स को फॉलो नहीं कर पाएंगे जो बार-बार age-inappropriate कंटेंट पोस्ट करते हैं। अगर किसी अकाउंट के बायो या लिंक में OnlyFans जैसी साइट का जिक्र है, तो किशोर उसे फॉलो या मैसेज नहीं कर पाएंगे। यदि पहले से फॉलो किया है, तो भी उनके पोस्ट और कमेंट्स अब दिखाई नहीं देंगे।

AI चैट्स और इंटरैक्शन पर भी PG-13 कंट्रोल

मेटा ने कहा कि यह नया कंटेंट फिल्टर केवल पोस्ट तक सीमित नहीं है। AI चैट्स और इंटरैक्शन में भी PG-13 मानक लागू होंगे। अब AI असिस्टेंट्स किशोरों के साथ बातचीत में किसी भी ऐसे जवाब से बचेंगे जो बच्चों के लिए अनुपयुक्त हो। इसका उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किशोरों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ ऑनलाइन माहौल प्रदान करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला