न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलर्ट! देश में साइबर ठगी का कहर, 2024 में ₹22,845 करोड़ की लूट – जानिए कैसे रहें महफूज़

साल 2024 में भारत में साइबर अपराध ने नया रिकॉर्ड बनाया। ₹22,845 करोड़ की ठगी के डरावने आंकड़े सामने आए हैं। जानें कैसे सुरक्षित रहें साइबर ठगों से — पढ़ें पूरी रिपोर्ट और जरूरी बचाव के तरीके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 8:46:16

अलर्ट! देश में साइबर ठगी का कहर, 2024 में ₹22,845 करोड़ की लूट – जानिए कैसे रहें महफूज़

भारत में डिजिटल धोखाधड़ी अब काबू से बाहर होती जा रही है। ताज़ा सरकारी रिपोर्टों से सामने आया है कि 2024 में साइबर क्राइम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गृह मंत्रालय की मानें तो 2024 ₹22,845 करोड़ की भारी-भरकम साइबर ठगी हुई थी — यानी 2023 की तुलना में 206% की जबरदस्त वृद्धि!

हर दिन बढ़ती धोखाधड़ी की शिकायतें

लोकसभा में गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और सिटिजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम (CFCFRMS) पर 2024 में कुल 36.40 लाख वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गईं, जो 2023 के 24.4 लाख मामलों से काफी अधिक हैं।

इतना ही नहीं, 2024 में साइबर क्राइम की कुल 22.7 लाख शिकायतें दर्ज हुईं — जो 2023 के 15.9 लाख के मुकाबले 42% अधिक हैं। यह आंकड़े चिंता का बड़ा कारण हैं।

सरकार का एक्शन और राहत

हालांकि, सरकार भी हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठी है। CFCFRMS प्लेटफॉर्म की मदद से करीब 17.8 लाख मामलों में ₹5,489 करोड़ रुपये की रकम धोखाधड़ी से बचाई गई है।

पुलिस और एजेंसियों की कार्रवाई के तहत अब तक 9.42 लाख सिम कार्ड और 2,63,348 मोबाइल IMEI नंबर को ब्लॉक किया जा चुका है। इसके अलावा Pratibimb मॉड्यूल के ज़रिए 10,599 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

खुद को ऐसे रखें साइबर ठगी से सुरक्षित

डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना अब ज़रूरी हो गया है। विशेषज्ञों और सरकारी एजेंसियों ने कुछ अहम सुरक्षा टिप्स साझा किए हैं:

- अनजान लिंक, ईमेल या कॉल पर कभी भी क्लिक न करें

- अपने अकाउंट्स के लिए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का इस्तेमाल करें

- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को हमेशा एक्टिव रखें

- सिर्फ सुरक्षित वेबसाइट (https) ही एक्सेस करें

- अपनी निजी जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें

- डिवाइसेज़ (मोबाइल, लैपटॉप) का सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट करते रहें

- पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग या लॉगिन जैसी संवेदनशील गतिविधियों से बचें

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला