Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पूरा फोन हो जाएगा हैक — Google ने दी सख्त चेतावनी

Google ने जारी की चेतावनी: पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल करते समय सावधान रहें। असुरक्षित नेटवर्क पर आपकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और चैट मिनटों में हैक हो सकती हैं। जानें कैसे सुरक्षित रहें और मोबाइल स्कैम्स से बचें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 2:55:51

भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पूरा फोन हो जाएगा हैक — Google ने दी सख्त चेतावनी

क्या आप भी कैफ़े, एयरपोर्ट या होटल की मुफ्त Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपको भारी पड़ सकती है। Google ने हाल ही में चेतावनी जारी की है कि सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क अब साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान और तेजी से खतरे वाला रास्ता बन चुका है। इससे आपकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और चैट तक मिनटों में चोरी हो सकती है।

Android: Behind the Screen रिपोर्ट का खुलासा

Google की नई रिपोर्ट Android: Behind the Screen के अनुसार, पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क अब सुरक्षा जोखिम का बड़ा स्रोत बन गए हैं। हैकर्स असुरक्षित नेटवर्क का फायदा उठाकर यूज़र्स के स्मार्टफोन में सेंध लगा सकते हैं। इसके ज़रिए वे पासवर्ड, बैंक लॉगिन डिटेल्स और अन्य संवेदनशील डेटा तक आसानी से पहुँच सकते हैं।

रिपोर्ट में खास तौर पर चेतावनी दी गई है कि ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग या किसी भी वित्तीय सेवा में लॉगिन करते समय सार्वजनिक Wi-Fi का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

मोबाइल स्कैम्स बढ़ रहे हैं, खतरा दोगुना

भारत समेत दुनिया के कई देशों में मोबाइल फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। Google के अनुसार, मोबाइल स्कैम अब एक ग्लोबल इंडस्ट्री बन चुका है, जो हर साल अरबों डॉलर की ठगी करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष दुनियाभर में लगभग $400 बिलियन (33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) की ठगी मोबाइल फ्रॉड के ज़रिए हुई, जिसमें अधिकांश पीड़ितों को कभी पैसा वापस नहीं मिला।
हैकर्स कैसे करते हैं धोखाधड़ी?

Google ने बताया कि अब साइबर अपराधी संगठित तरीके से काम कर रहे हैं। वे चोरी किए गए मोबाइल नंबर खरीदते हैं, ऑटोमेटेड सिस्टम से लाखों मैसेज भेजते हैं और Phishing-as-a-Service टूल्स का इस्तेमाल करके नकली वेबसाइट बनाते हैं। इन वेबसाइट्स देखने में असली जैसी लगती हैं ताकि लोग अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स खुद दे दें।

सस्ते सिम कार्ड वाले देशों से वे नए स्कैम लॉन्च कर देते हैं। कभी फेक डिलीवरी या टैक्स अलर्ट भेजते हैं, तो कभी जॉब ऑफर या ऑनलाइन रिलेशनशिप के जरिए भरोसा जीतते हैं और फिर पैसों की ठगी कर देते हैं।

भावनात्मक ब्लैकमेल का इस्तेमाल


तकनीकी धोखाधड़ी के साथ-साथ स्कैमर्स अब इमोशनल ट्रिगर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वे डर या घबराहट पैदा करने वाले संदेश भेजते हैं, जैसे आपका अकाउंट बंद हो गया है या आपका लाइसेंस सस्पेंड होने वाला है। लोग बिना सोचे-समझे तुरंत कार्रवाई कर देते हैं और फंस जाते हैं। कुछ स्कैमर्स ग्रुप चैट्स में अपने साथियों को जोड़कर बातचीत को असली जैसा दिखाते हैं ताकि शिकार को भरोसा हो जाए।

सुरक्षित रहने के लिए सुझाव


Google ने यूज़र्स को सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:

- पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल केवल आवश्यक होने पर करें।

- बैंकिंग या संवेदनशील वेबसाइट में लॉगिन न करें।

- Wi-Fi की Auto Connect सेटिंग बंद रखें।

- नेटवर्क के एन्क्रिप्शन और वास्तविकता की जांच करें।

- किसी भी अनजान मैसेज का जवाब देने से पहले स्रोत की पुष्टि करें।

- फोन में नियमित सुरक्षा अपडेट रखें।

- बैंक स्टेटमेंट्स को समय-समय पर जांचते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology