न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले दो महीनों के भीतर भारत में शुरू होने जा रही है Starlink सेवा, दूरदराज इलाकों में भी मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को भारत में सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह सेवा दूरदराज इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में मदद करेगी। कंपनी दो महीने में भारत में लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 2:44:51

अगले दो महीनों के भीतर भारत में शुरू होने जा रही है Starlink सेवा, दूरदराज इलाकों में भी मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन

अरबपति एलन मस्क के मालिकाना हक वाली सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को आखिरकार भारत में अपनी सर्विस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। ये खबर उन करोड़ों भारतीयों के लिए राहत लेकर आई है, जो अब तक खराब नेटवर्क और स्लो इंटरनेट से जूझते रहे हैं। स्टारलिंक को यह लाइसेंस करीब 3 साल पहले दिए गए आवेदन के बाद अब जाकर मिला है और इससे यह साफ हो गया है कि कंपनी अब भारत में पूरे दमखम से अपनी सेवाएं शुरू कर सकेगी।

अब समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, Starlink अगले दो महीनों के भीतर भारत में अपनी सेवाएं लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की योजना बेहद ही दिलचस्प है – लॉन्च ऑफर के तहत हर डिवाइस की खरीद पर ग्राहकों को एक महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा, जिससे वे बिना कोई खर्च किए सर्विस का अनुभव ले सकेंगे। इससे लोगों को यह निर्णय लेने में आसानी होगी कि उन्हें मंथली सब्सक्रिप्शन लेना है या नहीं।

गौरतलब है कि इसी साल Starlink ने भारत की दो सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों – मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और सुनील भारती मित्तल की एयरटेल – के साथ अहम समझौते किए हैं, जिससे आने वाले समय में कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी।

अब तक Starlink ने दुनिया भर में 6,000 से अधिक सैटेलाइट लॉन्च कर दिए हैं और 2027 तक यह संख्या बढ़ाकर 42,000 करने का लक्ष्य है। यह सर्विस 50 से 250 Mbps तक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा देने में सक्षम है और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह उन दूरदराज के इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचा सकती है, जहां अब तक नेटवर्क नाममात्र था। इसके लिए केवल एक शर्त है – घर की छत से खुले आकाश का साफ और निर्बाध दिखना।

Starlink, जो SpaceX का एक इनोवेटिव प्रोजेक्ट है, आज 100 से ज्यादा देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। इसका उद्देश्य दुनियाभर के उन इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाना है, जो अब तक डिजिटल दुनिया से कटे हुए थे।

स्टारलिंक इंटरनेट स्पीड और सेटअप कॉस्ट:

भारत में Starlink की योजना 50Mbps से 250Mbps तक की इंटरनेट स्पीड देने की है। कंपनी करीब 600-700 Gbps की कुल बैंडविड्थ कैपेसिटी ऑफर करेगी, जिससे हजारों यूजर्स एकसाथ बिना रुकावट के इंटरनेट चला सकेंगे।

इसकी स्टैंडर्ड किट की कीमत लगभग ₹33,000 होगी, जिसमें डिश एंटीना, माउंटिंग स्टैंड, वाई-फाई राउटर, जरूरी केबल्स और पावर एडाप्टर शामिल होंगे। वहीं मंथली सब्सक्रिप्शन की कीमत ₹3,000 से ₹4,200 के बीच हो सकती है। यानी, जिन लोगों को अब तक तेज इंटरनेट का सपना लगता था, उनके लिए Starlink उम्मीद की एक नई किरण बनकर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला