न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डिज्नी+हॉटस्टार बना जियोहॉटस्टार, 14 फरवरी से हुआ लाइव, देखने को मिलेगा चैम्पियन्स ट्रॉफी का मजा

वायकॉम18 का जियो सिनेमा और स्टार इंडिया का डिज्नी+हॉटस्टार आज से जियोहॉटस्टार बन चुका है। वायकॉम18 और स्टार इंडिया के सफल मर्जर के बाद 14 फरवरी, 2025 से दोनों कंपनियों का नया जॉइंट वेंचर लाइव हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 1:52:22

डिज्नी+हॉटस्टार बना जियोहॉटस्टार, 14 फरवरी से हुआ लाइव, देखने को मिलेगा चैम्पियन्स ट्रॉफी का मजा

वायकॉम18 का जियो सिनेमा और स्टार इंडिया का डिज्नी+हॉटस्टार आज से जियोहॉटस्टार बन चुका है। वायकॉम18 और स्टार इंडिया के सफल मर्जर के बाद 14 फरवरी, 2025 से दोनों कंपनियों का नया जॉइंट वेंचर लाइव हो गया है। कंपनी के एक बयान के अनुसार, करीब 3 लाख घंटे के एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग और 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ जियोहॉटस्टार अलग-अलग ऑडिएंस की जरूरतों के हिसाब से शानदार मेंबरशिप प्लान्स लेकर आया है। जियोहॉटस्टार के मेंबरशिप प्लान्स की शुरुआती कीमत 149 रुपये है। बयान में कहा गया है कि जियो सिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार के मौजूदा ग्राहक आसानी से अपने मौजूदा प्लान (सब्सक्रिप्शन) को जियोहॉटस्टार में एक्टिव कर पाएंगे।

मिलेगा चैंपियंस ट्रॉफी का मजा

जियोहॉटस्टार के सीईओ (डिजिटल) किरण मणि ने कहा, ''जियोहॉटस्टार का मूल एक प्रभावी दृष्टिकोण है जो बेहतरीन मनोरंजन को सभी भारतीयों के लिए वास्तव में सुलभ बनाएगा। अनंत संभावनाओं का हमारा वादा ये सुनिश्चित करता है कि मनोरंजन अब एक विशेषाधिकार नहीं बल्कि सभी के लिए एक साझा अनुभव है।'' कंपनी ने कहा, जियोहॉटस्टार हॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ पेशकश करेगा, जिसमें डिज्नी, एनबीसी यूनिवर्सल पीकॉक, वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी एचबीओ और पैरामाउंट शामिल होंगे। ये सभी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। प्लेटफॉर्म पर आईसीसी इवेंट्स, आईपीएल और डब्ल्यूपीएल जैसे क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी प्रसारित की जाएंगी।

JioHotstar यूजर्स को और क्या-क्या मिलेगा

इसके साथ ही इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग और बीसीसीआई, आईसीसी और राज्य संघों के कार्यक्रमों के साथ अन्य क्रिक्रेट प्रतियोगिताएं, प्रीमियर लीग, विंबलडन समेत अन्य खेल आयोजन प्रो कबड्डी और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं का भी प्रसारण किया जाएगा। जियोहॉटस्टार के सीईओ (खेल) संजोग गुप्ता ने कहा, ''भारत में खेल सिर्फ खेल मात्र नहीं है, ये जुनून, अभिमान और साझा अनुभव है जो करोड़ों लोगों को एकजुट करता है। जियोहॉटस्टार फैंस के लिए इनकी लाइव स्ट्रीमिंग के साथ क्रांति ला रहा है, जिसमें बेस्ट टेक्नोलॉजी, रीच और इनोवेशन का संयोजन किया गया है।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
अभिजीत दीपके पर BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई, अब आगे क्या होगा?
अभिजीत दीपके पर BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई, अब आगे क्या होगा?
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी पर 5 दिन में गिरी गाज, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों बढ़ी मुश्किलें?
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी पर 5 दिन में गिरी गाज, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों बढ़ी मुश्किलें?
रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक
रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला