Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चार्जिंग के वक्त Samsung Galaxy S25+ में धमाका, कंपनी का आधिकारिक बयान आया सामने

चार्जिंग के दौरान Samsung Galaxy S25+ में हुए धमाके से स्मार्टफोन सेफ्टी पर सवाल खड़े हो गए हैं। अमेरिका में सामने आई इस घटना पर सैमसंग ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 24 Jan 2026 5:30:30

चार्जिंग के वक्त Samsung Galaxy S25+ में धमाका, कंपनी का आधिकारिक बयान आया सामने

Samsung Galaxy S25 Plus को चार्ज करते वक्त हुए धमाके के मामले ने एक बार फिर स्मार्टफोन सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सैमसंग की फायर एंड मरीन इंश्योरेंस टीम ने प्रभावित परिवार के प्रत्येक सदस्य को 500 डॉलर (करीब 45 हजार रुपये) मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग प्रभावित हुए थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। अब इस पूरे मामले पर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

अमेरिका में चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा

यह मामला अमेरिका के इंडियाना राज्य का बताया जा रहा है, जहां एक यूजर ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया कि उसका Samsung Galaxy S25 Plus रात के समय चार्जिंग पर लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक फोन और चार्जिंग केबल में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद घर में बिछे कारपेट में आग लग गई, जिससे पूरे कमरे में धुआं भर गया।

आग और धुएं की वजह से घर में मौजूद सभी लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि परिवार को तुरंत स्थिति संभालनी पड़ी। फोन के फटने से फैली आग ने कारपेट को बुरी तरह जला दिया, जिससे घर के भीतर जहरीला धुआं फैल गया।
यूजर ने कंपनी को सौंपे सभी सबूत

पीड़ित यूजर का कहना है कि उसने इस घटना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज सैमसंग को सौंप दिए हैं। इनमें स्थानीय फायर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट भी शामिल है, जो आग लगने की पुष्टि करती है। यूजर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फोन को कंपनी के ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज कर रहा था।

बताया गया है कि यह चार्जर उसने महज एक महीने पहले ही खरीदा था। यह घटना नवंबर 2025 की बताई जा रही है और यूजर पिछले दो महीनों से लगातार इस मामले को लेकर कंपनी के संपर्क में बना हुआ है।

सैमसंग ने आरोपों पर क्या कहा?

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका के एक प्रवक्ता ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंपनी अपने सभी सैमसंग डिवाइसेज की गुणवत्ता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। प्रवक्ता के मुताबिक, अब तक की जांच में इस हादसे के पीछे कोई ठोस तकनीकी कारण सामने नहीं आया है।

हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि वह इस मामले में संबंधित यूजर के साथ लगातार संपर्क में है और पूरी स्थिति की गंभीरता से जांच की जा रही है। सैमसंग ने भरोसा दिलाया है कि यूजर से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology