न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BSNL का बड़ा धमाका! अब बिना SIM और वायर के मिलेगा 5G इंटरनेट, सस्ते प्लान में ढेर सारे फायदे, जानें डिटेल्स

BSNL ने बिना सिम और वायर के अपनी नई Q-5G सेवा The Quantum Leap लॉन्च की है, जो Fixed Wireless Access तकनीक पर आधारित है। जानें कैसे यह सस्ती और देशी तकनीक आपकी इंटरनेट स्पीड को नई ऊंचाई दे सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 3:26:19

 BSNL का बड़ा धमाका! अब बिना SIM और वायर के मिलेगा 5G इंटरनेट, सस्ते प्लान में ढेर सारे फायदे, जानें डिटेल्स

देश में इंटरनेट यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी नई और अत्याधुनिक Quantum 5G सेवा (Q-5G) का आधिकारिक लॉन्च हैदराबाद से कर दिया है। यह सर्विस सीधे प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। जल्द ही यह सेवा बेंगलुरु, पुणे, विशाखापत्तनम, चंडीगढ़ और ग्वालियर जैसे शहरों में भी सॉफ्ट लॉन्च की जाएगी।

अब बिना सिम और वायरिंग के मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

BSNL की इस Q-5G सेवा की सबसे खास बात ये है कि इसके लिए न तो किसी सिम कार्ड की ज़रूरत है और न ही किसी फाइबर वायरिंग की झंझट। यानी, बिना तार के आपका घर अब भी इंटरनेट से जगमगा सकता है। कंपनी ने फिलहाल दो प्लान्स लॉन्च किए हैं —

- ₹999 में 100 Mbps स्पीड

- ₹1499 में 300 Mbps स्पीड

क्या है BSNL की Q-5G FWA सेवा और क्यों है खास?

Quantum 5G सेवा दरअसल Fixed Wireless Access (FWA) तकनीक पर आधारित है, जो खास तौर पर भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जहां अभी भी फाइबर नेटवर्क की पहुंच नहीं है, वहां यह तकनीक गेमचेंजर बन सकती है।

इसका मकसद है ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बैठे लोगों, छोटे व्यवसायों और कार्यालयों को बिना तार के भी सुपरफास्ट इंटरनेट सुविधा देना। सबसे बड़ी बात यह है कि इस टेक्नोलॉजी को पूरी तरह भारत में ही विकसित किया गया है और इसके सभी उपकरण भी ‘Make in India’ हैं।

कैसे काम करता है बिना सिम वाला Q-5G इंटरनेट?

BSNL की यह सेवा इंटरनेट एक्सेस तक सीमित है, इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। लेकिन इसकी सेटअप प्रक्रिया बेहद आसान है। आपके घर की छत पर एक छोटा-सा डिवाइस (Customer Premises Equipment – CPE) लगाया जाएगा, जो पास के BSNL 5G टावर से सिग्नल कैच करेगा और उसे आपके होम राउटर तक पहुंचाएगा। मतलब, कोई सिम नहीं, कोई वायर नहीं — फिर भी मिलेगा तेज़ और भरोसेमंद इंटरनेट।

क्या Airtel, Jio जैसी कंपनियों पर बनेगा दबाव?

BSNL की यह पहल Airtel Xstream Fiber और Jio AirFiber जैसी सेवाओं को सीधी चुनौती देती है। जहां प्राइवेट कंपनियां अपने प्लान्स में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं, वहीं BSNL ने एकदम किफायती दरों पर तेज़ इंटरनेट मुहैया कराकर यूज़र्स को एक शानदार विकल्प दे दिया है।

सस्ते प्लान + देशी तकनीक = डबल फायदा

इस सर्विस की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसके सारे उपकरण और टेक्नोलॉजी देश में ही तैयार की गई हैं, जिससे नेशनल सिक्योरिटी को भी सपोर्ट मिलता है। उपभोक्ताओं को जहां बेहतर इंटरनेट का विकल्प मिल रहा है, वहीं देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला