न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Apple का बड़ा फैसला, महंगे हुए iPhone 17, iPhone 16 और iPhone Air; कीमतों में 11% तक बढ़ोतरी

Apple ने जापान में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 और iPhone Air की कीमतों में 8% से 11.3% तक की बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल भारत में कीमतें नहीं बदली हैं, लेकिन सप्लाई चेन और उत्पादन लागत बढ़ने से अन्य बाजारों में भी प्राइस हाइक की संभावना जताई जा रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 20 Jul 2026 7:38:27

Apple का बड़ा फैसला, महंगे हुए iPhone 17, iPhone 16 और iPhone Air; कीमतों में 11% तक बढ़ोतरी

Apple ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रखते हुए अब iPhone की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। हाल ही में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर MacBook और iPad की कीमतों में बदलाव किया था, वहीं अब जापान में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 और iPhone Air की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। फिलहाल यह मूल्य वृद्धि केवल जापानी बाजार में लागू की गई है। भारत समेत अन्य देशों में अभी तक iPhone की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई है।

8% से 11.3% तक बढ़ीं iPhone की कीमतें

Apple ने जापान में अपने कई iPhone मॉडल्स की कीमतों में करीब 8 प्रतिशत से लेकर 11.3 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सेमीकंडक्टर, मेमोरी चिप्स की उपलब्धता और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के कारण भविष्य में अन्य देशों में भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारत की बात करें तो iPhone 16 सीरीज को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। बाद में iPhone 17 सीरीज आने के बाद इसकी शुरुआती कीमत घटकर 69,900 रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं, भारत में iPhone 17 सीरीज की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। फिलहाल भारतीय बाजार में किसी नए प्राइस रिवीजन की घोषणा नहीं हुई है।

जापान में किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ी?

iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत अब जापान में 2,14,800 येन (करीब 1,27,250 रुपये) हो गई है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,94,800 येन (लगभग 1,15,400 रुपये) थी। यानी इस मॉडल की कीमत में लगभग 10.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

iPhone 17 Pro अब 1,94,800 येन (करीब 1,15,400 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। पहले इसकी कीमत 1,79,800 येन (लगभग 1,06,500 रुपये) थी। इस मॉडल की कीमत में करीब 8.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

iPhone Air की नई शुरुआती कीमत 1,77,800 येन (करीब 1,05,300 रुपये) तय की गई है। पहले इसे 1,59,800 येन (करीब 94,672 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह मॉडल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और इसकी कीमत में 11.3 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

iPhone 17 अब जापान में 1,42,800 येन (करीब 84,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। लॉन्च के समय इसकी कीमत 1,29,800 येन थी। इस फोन की कीमत में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

iPhone 17e की कीमत बढ़ाकर 1,07,800 येन (करीब 63,800 रुपये) कर दी गई है। पहले इसकी शुरुआती कीमत 99,800 येन (लगभग 59,100 रुपये) थी। इस मॉडल पर लगभग 8 प्रतिशत का प्राइस हाइक लागू किया गया है।

iPhone 16 की शुरुआती कीमत भी बढ़ाकर 1,21,800 येन (करीब 72,150 रुपये) कर दी गई है। पहले यह 1,14,800 येन (करीब 68,000 रुपये) में उपलब्ध था। इस मॉडल की कीमत में करीब 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

फिलहाल Apple ने केवल जापानी बाजार में कीमतें संशोधित की हैं। हालांकि, वैश्विक सप्लाई चेन और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए आने वाले समय में अन्य बाजारों में भी iPhone की कीमतों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत