न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 सितंबर को ऐप्पल का सालाना बड़ा इवेंट, iPhone 17 सीरीज, Watch Ultra 3 और अन्य नए प्रोडक्ट्स होंगे पेश

9 सितंबर को ऐप्पल का बड़ा इवेंट, जिसमें iPhone 17 सीरीज, Apple Watch Ultra 3, Watch Series 11, Watch SE और AirPods Pro 3 लॉन्च होंगे। जानें इस इवेंट में कौन-कौन से नए फीचर्स और प्रोडक्ट्स पेश किए जाएंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 3:39:04

9 सितंबर को ऐप्पल का सालाना बड़ा इवेंट, iPhone 17 सीरीज, Watch Ultra 3 और अन्य नए प्रोडक्ट्स होंगे पेश

अमेरिकी टेक दिग्गज ऐप्पल अपनी सालाना बड़ी लॉन्च इवेंट की तैयारियों में जुटी है। 9 सितंबर को आयोजित होने वाले इस इवेंट पर पूरी टेक दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। इस साल के इवेंट में iPhone 17 सीरीज का लॉन्च सबसे बड़ी उम्मीदों में शामिल है। इसके अलावा नई वॉच और अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश किए जाने की संभावना है। आइए जानते हैं कि इस इवेंट में किन नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

iPhone 17 सीरीज

iPhone 17 सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। इस बार कंपनी प्रो मॉडल को नए डिजाइन में पेश करेगी। साथ ही iPhone 17 Air को अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन में उतारा जाएगा, जो पुराने प्लस मॉडल की जगह लेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में पहली बार 24MP फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इवेंट के लगभग एक हफ्ते बाद iOS 26 का स्टेबल वर्जन भी रोल आउट किया जा सकता है।

Apple Watch Ultra 3, Watch Series 11 और Watch SE

iPhone 17 के साथ-साथ इस इवेंट में नई वॉचेज भी पेश होने की संभावना है। Apple Watch Ultra 3 को दो साल बाद बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, S11 प्रोसेसर, 5G कनेक्टिविटी और सैटेलाइट मैसेजिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Apple Watch Series 11 में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन ब्राइटनेस लेवल और नए कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं। वहीं, किफायती Apple Watch SE में अपग्रेडेड डिस्प्ले और फास्ट प्रोसेसर के साथ बदलाव देखने को मिल सकता है।

AirPods Pro 3

इवेंट में AirPods Pro 3 के लॉन्च की भी संभावना है। इस नए मॉडल में चार्जिंग केस को छोटा किया जा सकता है और इयरबड्स के डिजाइन में भी हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, AirPods Pro 3 में लाइव ट्रांसलेशन जैसे नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल