न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्कैम कॉल का खतरा? बैंकिंग ऐप खोलते ही Android करेगा अलर्ट, आपके पैसे को समय रहते बचाएगा, जानें कैसे काम करता है यह फीचर

Android अब आपके फोन को स्कैम कॉल से बचाएगा! बैंकिंग या पेमेंट ऐप खोलते ही स्क्रीन पर अलर्ट मिलेगा, जिससे आप धोखाधड़ी होने से पहले ही सुरक्षित रहेंगे। जानें कैसे काम करता है नया इन-काल प्रोटेक्शन फीचर और भारत में इसका रोलआउट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 9:18:49

स्कैम कॉल का खतरा? बैंकिंग ऐप खोलते ही Android करेगा अलर्ट, आपके पैसे को समय रहते बचाएगा, जानें कैसे काम करता है यह फीचर

गूगल लगातार मोबाइल फ्रॉड से सुरक्षा बढ़ाने के लिए Android की सुरक्षा प्रणाली को और मज़बूत कर रहा है। इसी क्रम में कंपनी ने एक नया फीचर पेश किया है जो तब एक्टिव होता है जब यूजर सबसे अधिक जोखिम में होता है—जब कोई संदिग्ध कॉल चल रही हो और आप बैंकिंग या पेमेंट ऐप खोलें। अक्सर स्कैमर्स खुद को बैंक अधिकारी बताकर यूजर को ऐप ओपन करने के लिए उकसाते हैं। Android अब ऐसे समय पर यूजर को चेतावनी देकर धोखाधड़ी रोकने की कोशिश करता है।

इन-काल प्रोटेक्शन कैसे काम करता है

जैसे ही आपका फोन दो चीज़ें पहचानता है—पहली, आप अनजान नंबर पर कॉल पर हैं और दूसरी, आपने कोई फाइनेंशियल ऐप खोल लिया है—स्क्रीन पर तुरंत एक बड़ा चेतावनी संदेश दिखता है। यह अलर्ट स्पष्ट रूप से बताता है कि आप संभावित धोखाधड़ी के जोखिम में हैं। यूजर केवल एक टैप में कॉल काट सकता है या स्क्रीन शेयरिंग को रोक सकता है, जिससे फ्रॉड होने से पहले ही सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

यह फीचर Android 11 और उससे ऊपर के डिवाइस पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि यदि यूजर चेतावनी के बावजूद आगे बढ़ना चाहे तो ऐप 30 सेकंड का विलंब जोड़ देता है। गूगल का कहना है कि यह छोटा-सा पॉज यूजर को घबराहट या स्कैमर्स के दबाव से बाहर निकालकर सोचने का समय देता है।

भारत में रोलआउट शुरू

गूगल ने हाल ही में एक ब्लॉगपोस्ट में बताया कि भारत इस फीचर के लिए एक प्रमुख टेस्टिंग ग्राउंड है। कंपनी ने Google Pay, PayTM और Navi जैसे ऐप्स के साथ मिलकर स्क्रीन-शेयरिंग स्कैम को रोकने की योजना बनाई है। जब यूजर अनजान नंबर पर कॉल के दौरान इनमें से कोई ऐप खोलता है, तो स्क्रीन पर अलर्ट दिखता है और कॉल खत्म करने या स्क्रीन शेयरिंग रोकने का विकल्प मिलता है।

यूके में शुरुआती परीक्षण में इस फीचर ने हजारों लोगों को स्कैम कॉल से बचाया। इसके बाद गूगल इसे अन्य देशों में भी रोलआउट कर रहा है। कंपनी का दावा है कि ब्राज़ील और भारत में भी इसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

नया अलर्ट क्यों महत्वपूर्ण है

आज के समय में अधिकतर फ्रॉड टेक्निकल हैकिंग से नहीं, बल्कि पहचान छिपाकर की गई ठगी से होते हैं। ऐसे में समय पर मिलने वाला पॉपअप आपकी मेहनत की कमाई बचा सकता है। जो लोग अक्सर अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स उठाते हैं या चलते-फिरते बैंकिंग ऐप इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह फीचर बेहद उपयोगी साबित होगा।

यदि आपका फोन Android 11 या उससे नया है, तो यह सुरक्षा अपडेट धीरे-धीरे आपके डिवाइस और बैंकिंग ऐप्स तक पहुंचेगा। गूगल का दावा है कि Android यूजर्स पहले ही iPhone यूजर्स की तुलना में कम स्कैम का शिकार होते हैं और इस नए फीचर के साथ यह अंतर और बढ़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?