न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL फैंस के लिए Airtel का खास तोहफा: 451 में मिलेगा 50GB डेटा और 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी ने ₹451 का नया डेटा वाउचर पेश किया है, जिसमें 50GB हाई-स्पीड डेटा के साथ JioHotstar का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। यह प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो मोबाइल पर लाइव क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 11:37:04

IPL फैंस के लिए Airtel का खास तोहफा: 451 में मिलेगा 50GB डेटा और 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

आईपीएल का रोमांच पूरे देश में चरम पर है और इसी को देखते हुए एयरटेल ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी ने ₹451 का नया डेटा वाउचर पेश किया है, जिसमें 50GB हाई-स्पीड डेटा के साथ JioHotstar का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। यह प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो मोबाइल पर लाइव क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं।

प्लान की खास बातें

यह ₹451 वाला प्लान 30 दिनों के लिए वैध है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है। इसका मतलब यह है कि इस वाउचर का फायदा उठाने के लिए यूज़र के पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना ज़रूरी है। यानी यह सिर्फ डेटा टॉप-अप के रूप में काम करता है।

एयरटेल के अन्य क्रिकेट स्पेशल डेटा वाउचर

इससे पहले भी एयरटेल ने क्रिकेट फैंस के लिए दो और डेटा प्लान्स पेश किए थे —

• ₹100 वाला प्लान: 5GB डेटा + 30 दिन का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन

• ₹195 वाला प्लान: 15GB डेटा + 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन

₹451 वाला नया प्लान इन्हीं की अगली कड़ी है, जिसमें डेटा भी ज़्यादा है और सब्सक्रिप्शन भी फुल।

अगर चाहिए सब कुछ एक प्लान में...

अगर यूज़र डेटा, कॉलिंग और JioHotstar सब्सक्रिप्शन को एक ही रिचार्ज में पाना चाहते हैं तो एयरटेल के पास ₹3999, ₹549, ₹1029 और ₹398 के रिचार्ज विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिनमें सभी सुविधाएं शामिल हैं।

10 मिनट में मिलेगा सिम कार्ड

इतना ही नहीं, एयरटेल ने Blinkit के साथ साझेदारी कर एक नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत अब ग्राहक सिर्फ 10 मिनट में घर बैठे सिम कार्ड मंगवा सकते हैं। यह सेवा फिलहाल भारत के 16 शहरों में उपलब्ध है। इसके लिए ₹49 का छोटा सा शुल्क लिया जाएगा और आसान KYC प्रक्रिया के बाद सिम एक्टिव हो जाएगा। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बिना किसी झंझट के नेटवर्क बदलना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला