न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु की इस EV कंपनी ने मचा दी धूम!, धीमी शुरुआत के बावजूद दो साल में रेवेन्यू 100 करोड़ के पार

River Indie ने यह साबित कर दिया है कि सशक्त रणनीति, अनोखा डिजाइन और मजबूत तकनीक के साथ कोई भी स्टार्टअप भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में लंबी छलांग लगा सकता है। अब यह स्कूटर सिर्फ़ एक वाहन नहीं, बल्कि तेजी से बदलते ट्रांसपोर्टेशन इकोसिस्टम का प्रतीक बन चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 9:08:03

बेंगलुरु की इस EV कंपनी ने मचा दी धूम!, धीमी शुरुआत के बावजूद दो साल में रेवेन्यू 100 करोड़ के पार

जब बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप River ने दो साल पहले अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie लॉन्च किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह स्कूटर इतनी तेज़ी से भारतीय बाजार में अपनी पहचान बना लेगा। धीमी शुरुआत के बावजूद, आज यह स्कूटर ना सिर्फ़ हर महीने 1,000 से ज़्यादा यूनिट्स बेच रहा है, बल्कि कंपनी ने दो साल के भीतर ही ₹100 करोड़ से अधिक का रेवेन्यू भी दर्ज कर लिया है।

River Indie ने यह साबित कर दिया है कि सशक्त रणनीति, अनोखा डिजाइन और मजबूत तकनीक के साथ कोई भी स्टार्टअप भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में लंबी छलांग लगा सकता है। अब यह स्कूटर सिर्फ़ एक वाहन नहीं, बल्कि तेजी से बदलते ट्रांसपोर्टेशन इकोसिस्टम का प्रतीक बन चुका है।

कंपनी फिलहाल भारत के 20 प्रमुख शहरों में मौजूद है, जिनमें बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, विशाखापत्तनम, कोयंबटूर और मैसूर जैसे शहर शामिल हैं। अब River की योजना त्रिवेंद्रम, विजयवाड़ा और पुणे जैसे नए बाज़ारों में अपने पंख फैलाने की है।

River का उद्देश्य है कि वह 2026 तक 100 से अधिक शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए—वो भी अपने खुद के स्टोर्स और मजबूत डीलरशिप नेटवर्क के ज़रिए। अभी कंपनी दक्षिण और पश्चिम भारत पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां ईवी की स्वीकृति और मांग दोनों सबसे अधिक है।

फीचर्स जो बनाते हैं River Indie को खास

River Indie का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यह स्कूटर बाकी ई-स्कूटर्स की तुलना में अधिक मस्कुलर और चौड़ा नज़र आता है। इसमें फ्रंट पर डुअल LED हेडलाइट्स, मोटरसाइकल-जैसे टर्न इंडिकेटर्स और टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम और एडवेंचर लुक देते हैं।

आराम के लिहाज़ से भी यह स्कूटर किसी से कम नहीं। इसमें बड़ी और चौड़ी सीट, 14-इंच के एलॉय व्हील्स, 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, USB चार्जिंग पोर्ट, और फुल डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 12 लीटर का लॉक करने योग्य ग्लव बॉक्स भी मिलता है।

बैटरी और परफॉर्मेंस का दम

River Indie में दी गई 4kW की लिथियम आयन बैटरी फ्लोरबोर्ड में फिक्स्ड है। यह बैटरी स्कूटर को एक बार फुल चार्ज पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देती है। चार्जिंग टाइम की बात करें तो यह स्कूटर 5 घंटे में 80% और 6 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो सकता है।

इसका इलेक्ट्रिक मोटर 26Nm टॉर्क पैदा करता है और स्कूटर को 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड तक पहुँचने में सिर्फ 3.9 सेकंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक

SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा

बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी

केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां

मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी

SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा

SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे

सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला

लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग

योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला