न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में सियासी टकराव तेज: जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले हिंसा, BJP-TMC कार्यकर्ता आमने-सामने

पश्चिम बंगाल के जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और मारपीट से तनाव बढ़ा, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 27 Apr 2026 7:53:49

पश्चिम बंगाल में सियासी टकराव तेज: जगदल में पीएम मोदी की रैली से पहले हिंसा, BJP-TMC कार्यकर्ता आमने-सामने

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया जब जगदल इलाके में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच देर रात तीखी झड़प हो गई। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगदल स्थित जलेबी माठ मैदान में बड़ी जनसभा प्रस्तावित है। रैली से ठीक पहले हुई इस हिंसा ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

थाने के सामने बढ़ा विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात

जानकारी के मुताबिक, यह टकराव बैरकपुर के जगदल थाना परिसर के बाहर शुरू हुआ और देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। हालात इस कदर बिगड़ गए कि दोनों ओर से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भी बने निशाना

इस झड़प के दौरान बैरकपुर से पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भी विवाद के बीच आ गए। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरने और खींचने की कोशिश की। मारपीट के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया, हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति और बिगड़ने से बचा लिया गया।

विवाद की वजह क्या रही?

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम उस समय शुरू हुआ जब बीजेपी के जगदल विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार रविवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज किए जाने वाले एक मामले से संबंधित दस्तावेज की प्रति प्राप्त करना था। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के पार्षद मनोज पांडे, सौरभ सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।

जैसे ही यह सूचना फैली, नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि कार से उतरते ही उनकी टीएमसी समर्थकों से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि कथित तौर पर पुलिस स्टेशन के भीतर भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, इलाके में भारी बल तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए जगदल थाना पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने सभी पक्षों को थाना परिसर से हटाकर शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की है।

रैली से पहले हुई इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां अब प्रधानमंत्री की सभा को लेकर और अधिक सतर्क हो गई हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत