न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर TMC का पहला रिएक्शन, कहा—‘कोर्ट की निगरानी में CBI जांच जरूरी’

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर टीएमसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला और गरमा गया है और राज्य में तनाव बढ़ गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 07 May 2026 7:10:07

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर TMC का पहला रिएक्शन, कहा—‘कोर्ट की निगरानी में CBI जांच जरूरी’

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद उपजा राजनीतिक तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच बुधवार देर रात मध्यमग्राम इलाके के पास बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में अचानक तनाव का माहौल बन गया। घटना की खबर मिलते ही शुभेंदु अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता भी जुट गए। मौके पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने इसे एक सुनियोजित हत्या बताया है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस घटना के पीछे टीएमसी का हाथ होने का आरोप लगाया है, जबकि अब इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

क्या बोली TMC?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस घटना पर कड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि वह मध्यमग्राम में हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या की निंदा करती है। पार्टी ने साथ ही यह भी दावा किया है कि पिछले तीन दिनों के भीतर चुनाव बाद हिंसा के दौरान भाजपा समर्थित उपद्रवियों द्वारा तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी हत्या की गई है, जबकि राज्य में आचार संहिता लागू है।

टीएमसी ने अपने बयान में आगे कहा, “हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। इसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच भी शामिल होनी चाहिए, ताकि इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सके और उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जा सके। लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, और दोषियों को बिना देरी सजा मिलनी चाहिए।”

“TMC लुटेरों और हत्यारों की पार्टी है”—कीया घोष

इस मामले पर बीजेपी नेता कीया घोष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चंद्रनाथ रथ, जिन्हें शुभेंदु अधिकारी के पीए के तौर पर जाना जाता था, उनकी हत्या बेहद नजदीक से मध्यमग्राम में की गई। उन्होंने बताया कि चंद्रनाथ रथ ने भवानीपुर क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी, जहां सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

कीया घोष ने आगे कहा, “इन सभी घटनाओं को जोड़कर देखिए तो साफ समझ आता है। मैं हमेशा कहती आई हूं कि टीएमसी लुटेरों और हत्यारों की पार्टी है, और यह सबसे ज्यादा बदले की भावना रखने वाली राजनीतिक पार्टी है। चंद्रनाथ रथ ने सुवेंदु अधिकारी के लिए काफी मेहनत से काम किया था, इसी कारण गुस्से और नाराजगी में उन्हें निशाना बनाया गया है। लेकिन नई सरकार बनने के बाद इस हत्या में शामिल सभी लोगों और ‘सुपारी’ देने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।”

“अभिषेक बनर्जी ने कराई हत्या”—अर्जुन सिंह

वहीं, नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने इस हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि इस पूरी वारदात के पीछे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का हाथ है।

अर्जुन सिंह ने कहा, “अभिषेक बनर्जी ने यह हत्या करवाई है। वे यह संदेश देना चाहते हैं कि भले ही हम सरकार में न हों, लेकिन हम तुम्हारे ऊपर भारी हैं। लेकिन वे गलतफहमी में हैं, इसका जवाब जरूर मिलेगा।”

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे