न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना नाम लिए अखिलेश पर बरसे योगी, सपा की राजनीति पर उठाए सवाल

वाराणसी में योगी आदित्यनाथ ने सपा पर परिवारवाद, PDA राजनीति और शिक्षकों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कानून-व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन पर भी बोले।

Posts by : Kanika | Updated on: Thu, 15 Oct 2026 4:20:38

बिना नाम लिए अखिलेश पर बरसे योगी, सपा की राजनीति पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उस पर भरोसा करना मगरमच्छ से नदी पार कराने जैसा है। बुधवार को शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा पर परिवारवाद को प्राथमिकता देने, वादों से पीछे हटने और राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से ऐसी राजनीति के प्रति सतर्क रहने की अपील की, जिसमें प्रदेश के हितों से ऊपर परिवार को रखा जाता है।

राज्यसभा सीटों को लेकर सपा की PDA राजनीति पर सवाल

योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी की PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की 10 सीटों में से आठ भाजपा और दो सपा के खाते में गईं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, भाजपा ने अलग-अलग समाजों को प्रतिनिधित्व दिया, जबकि सपा ने एक सीट अपने चाचा रामगोपाल यादव और दूसरी मुंबई के एक धन्नासेठ को दी। उन्होंने सवाल किया कि PDA की बात करने वाली पार्टी को काशी, गाजीपुर या बलिया से कोई यादव, दलित अथवा मुस्लिम प्रत्याशी क्यों नहीं मिला। योगी ने आरोप लगाया कि सपा ने सामाजिक प्रतिनिधित्व की बात करने के बावजूद अपने परिवार को प्राथमिकता दी।

शिक्षकों और युवाओं के मुद्दे पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने सपा पर शिक्षकों और युवाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है और जो माफिया की कब्र पर आंसू बहाने जाते हैं, उनसे शिक्षकों के हितों की उम्मीद कैसे की जा सकती है। इसके विपरीत, योगी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाई है और युवाओं को रोजगार के अवसर दिए हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे केवल विद्यार्थियों का भविष्य नहीं बनाते, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान देते हैं। योगी ने कहा कि विधान परिषद में ऐसा प्रतिनिधि होना चाहिए, जो शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सामने शिक्षकों की कोई समस्या आने पर उसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का किया जिक्र

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले त्योहारों के दौरान दंगों और उपद्रव की घटनाएं प्रदेश की छवि को प्रभावित करती थीं। उनके मुताबिक, खराब कानून-व्यवस्था के कारण निवेशक भी उत्तर प्रदेश आने से हिचकते थे। योगी ने दावा किया कि अब प्रदेश की पहचान काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम जन्मभूमि, प्रयागराज महाकुंभ और मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों से हो रही है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिदिन औसतन एक लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन को आर्थिक गतिविधियों से भी जोड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?