न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: सिद्धार्थनगर में 50 साल पुराना मंदिर तोड़े जाने पर बवाल, BJP सांसद जगदंबिका पाल ने CM योगी को मिलाया फोन, जताई आपत्ति

सिद्धार्थनगर में नवरात्र के दौरान माता दुर्गा के 50 साल पुराने मंदिर को बुलडोजर से गिराए जाने पर हड़कंप मच गया। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने घटना को लेकर सीएम योगी से संपर्क करने का प्रयास किया और प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:55:21

UP: सिद्धार्थनगर में 50 साल पुराना मंदिर तोड़े जाने पर बवाल, BJP सांसद जगदंबिका पाल ने CM योगी को मिलाया फोन, जताई आपत्ति

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में नवरात्र के दौरान माता दुर्गा के मंदिर को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इस कार्रवाई से बेहद नाराज हैं। इस मामले में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल भी आगबबूला हो गए और उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि फोन सीधे सीएम तक नहीं पहुंच सका। सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित विकास भवन कार्यालय के समीप स्थित मंदिर को प्रशासन ने सोमवार देर रात लगभग दो बजे बुलडोजर से गिरा दिया। टूटे मंदिर में हनुमानजी, भगवान श्रीराम और माता दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर और इसमें स्थापित मूर्तियां लगभग 50 साल पुरानी थीं।

बिना सूचना के बुलडोजर की कार्रवाई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने इस कार्रवाई से पहले न तो किसी को सूचना दी और न ही धर्मगुरुओं को विश्वास में लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ-साथ मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग करने लगे।

सांसद ने अधिकारियों से किया संपर्क

घटना की गंभीरता को देखते हुए डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल मौके पर पहुंचे और सीधे अधिकारियों से संपर्क किया। सांसद ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को बताया कि प्रशासन ने एक प्राचीन मंदिर को तोड़वा दिया है। जब उन्होंने एसडीएम से पूछा कि यह आदेश किसका था – हाई कोर्ट का या डीएम का – तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

सीएम योगी से संपर्क करने का प्रयास

बीजेपी सांसद ने कहा कि इस घटना से नाराज होकर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए हैं। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मामले की जानकारी तत्काल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाई जाए। इलाके के सभी धर्मगुरु प्रशासन के विरोध में खड़े हैं और उन्होंने सांसद से शिकायत की कि प्रशासन ने विकास भवन परिसर में स्थित मंदिर को अनावश्यक रूप से तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों का सवाल है कि बुलडोजर माफियाओं पर चलेगा या फिर मंदिरों पर? इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि उनकी बात तत्काल सीएम तक पहुंचनी चाहिए, अन्यथा और गंभीर कदम उठाए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल