न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'नमक कम क्यों है…' — हैवान पति ने 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर छत से फेंका, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक व्यक्ति ने सब्जी में नमक कम होने पर अपनी 5 महीने की गर्भवती पत्नी की पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी। महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 10:17:15

'नमक कम क्यों है…' — हैवान पति ने 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर छत से फेंका, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक प्रेग्नेंट महिला, जिसने अपने घर-परिवार के लिए खुशियों के सपने बुन रखे थे, उसे सिर्फ इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि सब्जी में नमक कम था। यह मामला न सिर्फ घरेलू हिंसा की भयावह हकीकत को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कुछ लोगों के लिए इंसानी जान की कोई कीमत नहीं बची।

दरिंदगी की सारी हदें पार — पहले पिटाई, फिर छत से फेंका

यह दर्दनाक मामला ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव से सामने आया है, जहां 26 वर्षीय ब्रजमाला, जो 5 महीने की गर्भवती थी, को उसके पति ने पहले लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, और फिर किसी सामान की तरह छत से नीचे फेंक दिया। महिला दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन हैवान पति रामशरण उर्फ रामू का दिल नहीं पसीजा। उसकी सास जब महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंची तो उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ब्रजमाला ने दम तोड़ दिया।

7 साल पहले हुई थी शादी, 3 साल का बेटा भी है

ब्रजमाला की शादी 7 साल पहले इसी गांव के रहने वाले रामशरण से हुई थी। दोनों का 3 साल का बेटा भी है। पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही रामशरण अक्सर छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। ब्रजमाला के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी बहन बहुत सीधी और शांत स्वभाव की थी। वो हमेशा सबका ख्याल रखती थी, लेकिन बदले में उसे कभी सुकून नहीं मिला।

खाने में नमक कम होना बना जानलेवा वजह

जानकारी के अनुसार, बुधवार को खाना परोसते समय रामशरण ने गुस्से में थाली फेंक दी और बोला — “नमक कम क्यों है?” इसके बाद उसने बेकाबू होकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जब उससे भी मन नहीं भरा, तो छत पर ले जाकर उसे नीचे फेंक दिया। ये सब देखकर गांव वाले भी स्तब्ध रह गए। इतने क्रूर व्यवहार की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।

हत्या के बाद गांव से भागा, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़वाया

हत्या के बाद रामशरण गांव से बाहर एक खाली मकान में छिप गया, लेकिन ग्रामीणों ने मिलकर उसे ढूंढ निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

“बहन को बचाने की बहुत कोशिश की थी” — भाई का दर्द छलका

ब्रजमाला के भाई ने कहा,“हमने कई बार रामशरण को समझाया, उसे प्यार से समझाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसने बहन के साथ मारपीट की। अब उसने बहन के साथ-साथ उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी जान ले ली। ये सिर्फ हत्या नहीं, दो जिंदगियों को बेरहमी से खत्म कर देने वाला अपराध है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप