न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी में 3 दिन महिलाओं का बस सफर फ्री

रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने मुफ्त बस यात्रा की अवधि बढ़ाई। 27 से 29 अगस्त तक महिला और एक साथी फ्री सफर कर सकेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Aug 2026 8:51:00

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी में 3 दिन महिलाओं का बस सफर फ्री

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की अवधि बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि महिला के साथ यात्रा करने वाले एक सहयोगी का किराया भी नहीं लिया जाएगा।

पहले मुख्यमंत्री ने दो दिनों के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की थी, लेकिन रविवार को हुई बैठक के बाद इसकी अवधि बढ़ाकर तीन दिन कर दी गई। इस दौरान महिलाओं को यात्रा के लिए किसी तरह का किराया नहीं देना होगा।

महिला के साथ एक साथी का सफर भी मुफ्त

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री अपने साथ एक व्यक्ति को भी निशुल्क ले जा सकेंगी। यदि महिला के साथ एक से अधिक लोग यात्रा करते हैं, तो केवल महिला और एक सहयोगी का टिकट मुफ्त होगा। अतिरिक्त यात्रियों को निर्धारित किराया देकर टिकट लेना होगा।

900 से ज्यादा बसों में भी मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन को देखते हुए नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी महिलाओं के लिए इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा निजी बसों, ऑटो और टैक्सी चालकों के सत्यापन पर भी जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महिला यात्रियों की सुरक्षा और त्योहार के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग, नगर विकास, पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं की सुरक्षित घर वापसी के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों से सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ समन्वय बैठक करने को भी कहा गया है।

इन प्रमुख शहरों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

रक्षाबंधन के दौरान प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी विशेष यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, विंध्याचल-मिर्जापुर और गोरखपुर जैसे स्थानों पर विशेष व्यवस्था करने को कहा है।

इस तरह रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा अब दो दिन के बजाय तीन दिनों तक उपलब्ध रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर