न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया है। रणवीर प्रसाद को ऊर्जा की जिम्मेदारी मिली, जबकि अमित घोष और आशीष गोयल के विभाग बदले।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 21 Sep 2026 8:59:01

योगी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। यह प्रशासनिक बदलाव 20 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत किया गया है। इसमें स्वास्थ्य, ऊर्जा, उच्च शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, परिवहन, तकनीकी शिक्षा और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव ऊर्जा विभाग में हुआ है। अब तक ऊर्जा विभाग और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड सहित कई बिजली क्षेत्र की संस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं रोजगार विभाग भेजा गया है। उनकी जगह प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें UPPCL, UPPTCL, UPRVUNL और उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को उच्च शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। कृषि विभाग में एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन तथा कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़े विभागों की जिम्मेदारियां भी रहेंगी।

पंचायती राज विभाग में भी बदलाव किया गया है। कृषि विभाग संभाल रहे रविंद्र को अब पंचायती राज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव रहे अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें खाद्य एवं रसद आयुक्त तथा उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमृत अभिजात को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी दिया गया है। इसी तरह स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

अमित कुमार घोष — अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा
आशीष कुमार गोयल — अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्रम एवं रोजगार
वी. हेकाली झिमोमी — प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा
रणवीर प्रसाद — प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत; प्रमुख बिजली निगमों के अध्यक्ष
महेंद्र प्रसाद अग्रवाल — प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
अनिल कुमार — प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद; खाद्य एवं रसद आयुक्त तथा उपभोक्ता मामले
एमकेएस सुंदरम — प्रमुख सचिव, कृषि तथा संबंधित कृषि विभाग
रविंद्र — प्रमुख सचिव, पंचायती राज
अमृत अभिजात — पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक कार्य के साथ परिवहन का अतिरिक्त प्रभार
अमित गुप्ता — स्टांप एवं पंजीकरण के साथ तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप