न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब यूपी में भी शुरू होने जा रहा SIR, हर मतदाता को करना होगा ये काम नहीं तो कट जाएगा नाम

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR शुरू होने जा रहा है। हर मतदाता को गणना फॉर्म भरकर साइन करना अनिवार्य होगा। जानें बिहार के अनुभव और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले SIR की पूरी प्रक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 9:39:18

अब यूपी में भी शुरू होने जा रहा SIR, हर मतदाता को करना होगा ये काम नहीं तो कट जाएगा नाम

उत्तर प्रदेश में बिहार की तर्ज पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लागू होने जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के तहत अब हर मतदाता को गणना फॉर्म भरकर साइन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे और केवल इस पड़ताल के बाद ही मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस काम के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि साल 2003 की मतदाता सूची को वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। भविष्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इसी अपडेटेड सूची का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग से तारीखों की घोषणा के बाद ही SIR की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी।

बिहार में SIR का अनुभव

बिहार में SIR के बाद फाइनल मतदाता सूची तैयार हुई, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ दर्ज की गई। इस सूची के जारी होने के बाद कुछ जिलों में मतदाताओं की संख्या में कमी देखी गई। बताया गया कि इन जिलों में घुसपैठियों और फर्जी वोटर्स के नाम शामिल थे, जिन्हें SIR के माध्यम से हटाया गया।

विशेष रूप से, जिन जिलों में मतदाताओं की संख्या में कमी हुई, वे नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से सटे जिलों में थे। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं। इन सभी जिलों में वोटर्स की संख्या बढ़ी नहीं।

यूपी में आगामी चुनाव

उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं, जिसमें प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, लोकसभा चुनाव 2029 में होंगे। इस कारण चुनाव आयोग अब से ही वोटर सूची को अपडेट करने और साफ-सफाई करने की तैयारी कर रहा है। इसी वजह से SIR के तहत डेढ़-दो साल पहले ही मतदाता सूची की गहन जांच की जाएगी।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस फैसले के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है और विपक्ष व सरकार के बीच चर्चा या विवाद उत्पन्न हो सकता है। अब यह देखना होगा कि उत्तर प्रदेश में SIR की पूरी प्रक्रिया कब और कितनी तेजी से पूरी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया