न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में आज महावृक्षारोपण अभियान-2026 की शुरुआत होगी। सीएम योगी गोरखपुर से 35 करोड़ पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। एक पेड़ मां के नाम थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जाएगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 12 Jul 2026 9:05:18

यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज (12 जुलाई) से महावृक्षारोपण अभियान-2026 की शुरुआत होने जा रही है। इस राज्यव्यापी अभियान के तहत एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष अभियान की थीम "एक पेड़ मां के नाम" रखी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से इस विशेष पर्यावरणीय अभियान का शुभारंभ करेंगे। सरकार का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देना है।

'वृक्षारोपण मानवता और भविष्य की सेवा का संकल्प' : CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए वृक्षारोपण को ईश्वरीय कार्य बताया। उन्होंने लिखा, "वृक्षारोपण ईश्वरीय कार्य है। यह सृष्टि की सेवा, मानवता की उपासना और भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है।" उन्होंने कहा कि इसी पवित्र भावना के साथ शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर से 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 26 सरकारी विभागों के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एक ही दिन में 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पवित्र त्रिवेणी रोपण, विकास वाटिका की स्थापना, किसानों को कार्बन क्रेडिट प्रमाण-पत्र वितरण तथा मौलश्री के पौधों का रोपण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग "एक पेड़ मां के नाम" लगाकर हरित, समृद्ध और विकसित उत्तर प्रदेश के इस जन-महायज्ञ का हिस्सा बनें।

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है पौधरोपण

सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में भारतीय संस्कृति में प्रकृति के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने का दायित्व नहीं, बल्कि उसके प्रति आभार प्रकट करने की परंपरा भी है। उन्होंने लिखा कि भारतीय संस्कृति में पृथ्वी को माता, नदियों को जीवनदायिनी और वृक्षों को प्राणवायु का आधार माना गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वृक्षारोपण हमारे लिए महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिसने हमें जीवन, जल, अन्न और ऊर्जा प्रदान की है। उनके अनुसार 12 जुलाई को आयोजित होने वाला वृक्षारोपण महायज्ञ इसी भावना का एक विराट उत्सव है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

एक दिन पहले भी लोगों से की थी भागीदारी की अपील

इससे पहले 11 जुलाई को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए प्रदेशवासियों से अभियान में शामिल होने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि गोरखपुर स्थित महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की तपोस्थली से शुरू होने वाला यह प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना सृजन का कार्य है, जबकि उसकी देखभाल करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को छाया, स्वच्छ वायु और बेहतर जीवन प्रदान करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस हरित अभियान को जनआंदोलन बनाने और पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें