न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन पर CO अनुज चौधरी को मिला बड़ा प्रमोशन, अब संभालेंगे ASP की जिम्मेदारी

रक्षाबंधन के मौके पर यूपी के पुलिस अधिकारी CO अनुज चौधरी को मिला बड़ा प्रमोशन, अब वह ASP की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्पोर्ट्स कोटे से यूपी के पहले अधिकारी के रूप में उन्हें सम्मानित किया गया। जानिए उनके खेल करियर और पुलिस सेवा की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 12:55:30

रक्षाबंधन पर CO अनुज चौधरी को मिला बड़ा प्रमोशन, अब संभालेंगे ASP की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल में तैनात पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी को महत्वपूर्ण पदोन्नति देते हुए उन्हें एडिशनल एसपी (ASP) के रूप में नियुक्त किया है। 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी यूपी के पहले ऐसे पुलिस अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने स्पोर्ट्स कोटे से सीधे इस पद तक का सफर तय किया है।

पहले कभी कोई अधिकारी स्पोर्ट्स कोटे से एडिशनल एसपी के पद पर नहीं पहुंचा था। इस खास मौके पर एसपी केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अनुज चौधरी की वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से पुलिस अधिकारी तक का सफर

अनुज चौधरी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस सेवा में शामिल होने से पहले वे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं। उन्होंने 1997 से 2014 तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगातार हिस्सा लिया और 2002 एवं 2010 के नेशनल गेम्स में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 2005 से 2009 तक एशियाई चैंपियनशिप में भी उन्होंने पदक जीते। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2004 के एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके खेल करियर की ऊंचाइयां हैं।

अनुज चौधरी का अब तक का करियर

स्पोर्ट्स कोटे से ASP तक: 2012 में पुलिस सेवा में शामिल हुए और अब ASP पद पर प्रमोट हुए।

खेलों में उपलब्धियां: 1997 से 2014 तक लगातार राष्ट्रीय चैंपियन, 2002-2010 नेशनल गेम्स में रजत पदक विजेता, 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व।

साहसिक कार्यवाही: संभल में हुई हिंसा के दौरान कड़ी कार्रवाई के लिए चर्चा में रहे।

प्रेरणा: उनका सफर खेलों से पुलिस सेवा तक अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

संभल में हिंसा और विवाद

पिछले वर्ष संभल मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अनुज चौधरी सुर्खियों में आए। उन पर एकतरफा बयानबाजी और कार्रवाई के आरोप लगे। इसके अलावा, उन्होंने होली पर दिया गया एक बयान भी व्यापक विवादों में रहा। धार्मिक कार्यक्रमों में वर्दी पहनकर शामिल होने पर भी उनकी आलोचना हुई। इन विवादों के बाद उन्हें संभल से चंदौसी स्थानांतरित किया गया था। इसके बावजूद, अब उन्हें यूपी सरकार ने उनकी काबिलियत को देखते हुए एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोशन दिया है।

अन्य शिकायत और क्लीन चिट

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी अनुज चौधरी के खिलाफ पुलिस सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद अनुज चौधरी को क्लीन चिट भी मिल चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप