न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में SIR को लेकर CM योगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों से कहा- 'छूटे न कोई पात्र मतदाता, अपात्रों को बाहर करें'

यूपी में CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडल के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ एसआइआर (सघन मतदाता पुनरीक्षण) अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और अपात्र या फर्जी मतदाता सूची से हटाए जाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 8:49:29

यूपी में SIR को लेकर CM योगी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों से कहा- 'छूटे न कोई पात्र मतदाता, अपात्रों को बाहर करें'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ एसआइआर (सघन मतदाता पुनरीक्षण) अभियान को तेज करने के लिए अहम बैठक की। एनेक्सी भवन में आयोजित इस समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान में हर पात्र मतदाता का नाम सुनिश्चित रूप से शामिल किया जाए और किसी भी अपात्र या फर्जी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाए।

बूथ स्तर पर टीम-वर्क जरूरी

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की बूथ टोली हर बूथ और घर-घर जाकर मतदाताओं की एसआइआर प्रक्रिया पूरी कराए। बैठक में सभी जिलों से विधानसभावार फीडबैक लिया गया। उन्होंने उन विधायकों और जनप्रतिनिधियों के कार्य पर असंतोष जताया, जिनके क्षेत्र में अभियान की गति अपेक्षानुरूप नहीं है। योगी ने जोर देकर कहा कि एसआइआर अभियान में सभी को 100% योगदान देना होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि हर मतदाता का एसआइआर फार्म और गणना प्रपत्र सही तरीके से जमा कराया जाए। इसके लिए भाजपा की दस सदस्यीय बूथ टोली को सजग रहने की आवश्यकता है। जिलों में विशेष शिविर आयोजित कर फार्म जमा कराने की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा।

डिजिटल प्रक्रिया और मृतक मतदाता का नाम हटाना

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एसआइआर अभियान केवल फार्म भरने तक सीमित नहीं है। जिन्होंने फार्म भरे हैं, उन्हें डिजिटल प्रक्रिया में शामिल करना और जो लोग छूट गए हैं, उनके फार्म भी भरवाना जरूरी है। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदाता सूची में किसी मृतक का नाम न रह जाए।

बैठक में शामिल वरिष्ठ नेता और संचालन

बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह ने किया। मुख्यमंत्री का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गोरखपुर के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, मंडल के सभी विधायक, जिला अध्यक्ष और एसआइआर अभियान के लिए मनोनीत पार्टी जिला प्रवासी मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल