न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत

राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय के पत्र के बाद बैठकों का दौर तेज हो गया है। संतों और ट्रस्ट पदाधिकारियों के बीच लगातार मंथन जारी है, जबकि 22 जुलाई से पहले बड़े बदलाव और संतों की अहम बैठक के संकेत मिल रहे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 09 Jul 2026 9:08:09

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय द्वारा जारी किए गए पत्र के बाद अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के भीतर गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं। पत्र सामने आने के बाद ट्रस्ट के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के बीच लगातार मुलाकातों और बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि पत्र के बाद बने हालात को संभालने और संभावित नुकसान की भरपाई के लिए संगठन स्तर पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में तीर्थ क्षेत्र भवन में रह रहे चंपत राय से मिलने के लिए ट्रस्ट के नए महासचिव कृष्ण मोहन और कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देवगिरी पहुंचे। इस मुलाकात के कुछ ही घंटे बाद कई प्रमुख संत और ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ लोग भी कोषाध्यक्ष से चर्चा करने पहुंचे। इनमें प्रसिद्ध साहित्यकार यतीन्द्र मोहन मिश्र, बड़ा भक्तमाल के पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास, जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, श्री रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास तथा ट्रस्ट के पूर्व सदस्य गोपाल राव शामिल रहे। करीब एक घंटे से अधिक चली इस बैठक के बाद बाहर आए संतों ने केवल इतना कहा कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है।

ट्रस्ट के भीतर बढ़ती दूरियों की चर्चा तेज

राम मंदिर ट्रस्ट के भीतर पदाधिकारियों के बीच मतभेद की चर्चाएं अब खुलकर सामने आने लगी हैं। महासचिव पद से हटाए जाने के बाद चंपत राय की नाराजगी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें यह महसूस हो रहा है कि कठिन समय में ट्रस्ट के कई सहयोगियों ने उनका साथ नहीं दिया।

मंगलवार को जारी अपने पत्र में उन्होंने रामायण का एक श्लोक उद्धृत करते हुए अपनी भावनाओं को सार्वजनिक किया था। पत्र के जरिए उन्होंने अपनी पीड़ा भी व्यक्त की, जिसके बाद ट्रस्ट के भीतर हलचल और बढ़ गई। अब कोशिश की जा रही है कि चंपत राय की ओर से आगे कोई नया पत्र सार्वजनिक न हो और बातचीत के जरिए स्थिति को सामान्य किया जा सके। तीर्थ क्षेत्र परिसर में लगातार हो रही मुलाकातों को भी इसी कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

संघ और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने भी किया संपर्क

सूत्रों के मुताबिक, पत्र जारी होने के बाद मंगलवार देर शाम और बुधवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा विश्व हिंदू परिषद के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी चंपत राय से फोन पर बातचीत की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें कुछ समय तक संयम बनाए रखने और आपसी संवाद के जरिए पूरे मामले का समाधान निकालने का भरोसा दिलाया गया।

जानकारों का कहना है कि संगठन इस पूरे घटनाक्रम को अधिक तूल देने के बजाय आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक छवि पर इसका प्रतिकूल असर न पड़े।

संतों ने दिए बड़े बदलाव के संकेत

इधर, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देवगिरी ने वैदेही भवन में तीन प्रमुख मंदिरों के महंतों के साथ बंद कमरे में एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। बैठक समाप्त होने के बाद श्री रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनकी व्यापक स्तर पर सराहना होगी।

वहीं बड़ा भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश दास ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से राम मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। उनका कहना था कि मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई पहलुओं पर गंभीर चर्चा हुई और भविष्य के लिए कुछ अहम सुझाव भी सामने आए।

ट्रस्ट में संतों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण ने बताया कि कोषाध्यक्ष के समक्ष यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि ट्रस्ट के नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में संत समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना था कि राम मंदिर आंदोलन में पीढ़ियों से संतों और महंतों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए ट्रस्ट के संचालन में भी उनकी प्रभावी उपस्थिति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि अब तक संत समाज की उपेक्षा की जो भावना बनी, उसी के कारण वर्तमान परिस्थितियां पैदा हुई हैं। उनके अनुसार ट्रस्ट से जुड़े कई लोग भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं और भविष्य में इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

22 जुलाई से पहले हो सकती है संतों की बड़ी बैठक

सूत्रों के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को प्रस्तावित है। इससे पहले अयोध्या में संतों और महंतों की एक बड़ी बैठक आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद देशभर के प्रमुख संतों से संपर्क साध रहे हैं। इस बैठक में 500 से अधिक संत-महंतों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बैठक का प्रमुख उद्देश्य राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद समाज में बनी नकारात्मक धारणा को दूर करना होगा। संतों और महंतों से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने प्रवचनों और अन्य माध्यमों से श्रद्धालुओं को यह संदेश दें कि चोरी की घटना में पूरे ट्रस्ट की नहीं, बल्कि कुछ व्यक्तियों की भूमिका थी, जिनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कराने और मुकदमा दर्ज कराने की पहल स्वयं ट्रस्ट की ओर से, तत्कालीन महासचिव चंपत राय के आग्रह पर की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम