न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, चंपत राय को देना पड़ सकता है इस्तीफा—सूत्रों का दावा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है। एसआईटी जांच और 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के बीच सूत्रों का दावा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना पड़ सकता है। अनिल मिश्रा के इस्तीफे की भी चर्चा तेज है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Jun 2026 11:20:36

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, चंपत राय को देना पड़ सकता है इस्तीफा—सूत्रों का दावा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ सामने आता दिख रहा है। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद जांच प्रक्रिया में तेजी आ गई है और इस मामले से जुड़े सभी 8 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक अहम जानकारी सामने आ रही है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि नैतिक जिम्मेदारी के आधार पर उनसे पद छोड़ने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा के इस्तीफे की भी चर्चा तेज हो गई है।

FIR में नहीं है चंपत राय का नाम

गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी से जुड़े इस पूरे विवाद में जिन 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, उसमें न तो चंपत राय का नाम शामिल है और न ही अनिल मिश्रा का। इसके बाद यह सवाल और तेज हो गए कि क्या एसआईटी की जांच में चंपत राय को किसी तरह की क्लीनचिट दी गई है। हालांकि ताजा सूत्रों की मानें तो इसके बावजूद भी उनके इस्तीफे की संभावनाएं जताई जा रही हैं और माना जा रहा है कि वह नैतिक आधार पर पद छोड़ सकते हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि चढ़ावा प्रबंधन और निगरानी प्रणाली में गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिसके चलते यह पूरी घटना हुई।

SIT रिपोर्ट में क्या सामने आया?

एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि चढ़ावे की निगरानी व्यवस्था में पर्याप्त सख्ती नहीं बरती गई। इसके अलावा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से कथित तौर पर चढ़ावा चोरी की घटना को अंजाम देने का मौका मिला।

अब जैसे-जैसे इस मामले में गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, वैसे-वैसे प्रशासनिक स्तर पर भी जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इसी नैतिक जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए चंपत राय के इस्तीफे की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम