रायबरेली
दिनेश प्रताप सिंह का पक्ष क्या है?
दिशा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस। एक-दूसरे पर हमलावर हुए दोनों नेता। राहुल गांधी ने अधिकारियों की भी क्लास लगाà
विवाद के बाद जब मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से बातचीत हुई, तो उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि राहुल गांधी बैठक को दिशा की गाइडलाइन से बाहर ले जाना चाहते थे। "मैंने साफ कहा कि नियम तय हैं और बैठक इन्हीं के दायरे में होगी। जब उन्होंने अध्यक्ष होने का हवाला दिया, तो मैंने पलटवार किया कि आप संसद में भी बैठते हैं और वहां अध्यक्ष का कितना मान रखते हैं, सबको मालूम है। ऐसे में आपकी हर बात मानना जरूरी नहीं।"
उन्होंने आगे कहा कि बहस के बाद अंततः बैठक तय परिधि के भीतर ही हुई। "कभी-कभी गरमागरमी हो जाती है, यह सामान्य है। राहुल गांधी हमेशा अपने साथ टीम और कई पन्नों का ड्राफ्ट लेकर आते हैं। लेकिन मुझे गर्व है कि योगी और मोदी सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतार कर दिखाया है। उन्हें आलोचना करने का कोई हक नहीं बनता।"













