न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की हत्याकांड: दहेज प्रताड़ना से लेकर दूसरी शादी की साजिश तक, बहन ने खोले कई राज

35 वर्षीय निक्की भाटी को उसके ही ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला। यह घटना उसके छोटे बेटे और बहन के सामने हुई, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 11:18:00

निक्की हत्याकांड: दहेज प्रताड़ना से लेकर दूसरी शादी की साजिश तक, बहन ने खोले कई राज

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। दहेज और पारिवारिक प्रताड़ना से उपजे इस मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो चुकी है। 35 वर्षीय निक्की भाटी को उसके ही ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला। यह घटना उसके छोटे बेटे और बहन के सामने हुई, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी समेत निक्की की सास और जेठ को भी गिरफ्तार किया है।

बहन का बड़ा खुलासा – दूसरी शादी की थी योजना


निक्की की बहन कंचन, जिसकी शादी भी उसी घर में हुई थी, ने खुलासा किया कि ससुराल वाले निक्की से पीछा छुड़ाना चाहते थे। उनका मकसद विपिन की दूसरी शादी कराना था। कंचन ने बताया कि निक्की पर लगातार दहेज को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और जब उसने झुकने से इनकार किया, तो यह प्रताड़ना हत्या की साजिश में बदल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निक्की को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था और इसी वजह से उसकी जान ले ली गई।

पति की करतूत – दूसरी महिला के साथ पकड़ने पर हुई थी पिटाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 में निक्की का पति विपिन दिल्ली में एक अन्य महिला के साथ पकड़ा गया था। उसी दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई थी। इसके बावजूद निक्की के साथ हिंसा और प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। निक्की के बेटे ने भी गवाही दी कि उसकी मां को पहले थप्पड़ मारा गया और फिर उस पर कोई तरल पदार्थ डालकर लाइटर से आग लगा दी गई।

प्रताड़ना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इस घटना को और भयावह बना दिया। वीडियो में निक्की को बुरी तरह पीटते हुए, उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए और फिर आग लगने के बाद तड़पते हुए दिखाया गया। यह दृश्य दिल दहला देने वाला था और समाज में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

पुलिस कार्रवाई और एनकाउंटर


मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को पुलिस उसे घटना स्थल पर सबूत जुटाने ले गई थी। इसी दौरान उसने इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चेतावनी दी, लेकिन न मानने पर आत्मरक्षा में गोली चलाई गई, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से थिनर की बोतलें भी बरामद कीं, जिनका इस्तेमाल निक्की को जलाने के लिए किया गया था।

आरोपी का रवैया और पिता की मांग

गोली लगने के बाद भी विपिन ने अपने अपराध को स्वीकारने से इनकार किया और यहां तक कह दिया कि उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना था कि “पति-पत्नी में झगड़े आम बात हैं।” दूसरी ओर, निक्की के पिता ने विपिन के एनकाउंटर पर संतोष जताते हुए उसकी मौत की सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि बाकी अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप