न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या पर एनसीडब्ल्यू का सख्त रुख, यूपी पुलिस को त्वरित कार्रवाई और 3 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कड़ा रुख अपनाते हुए मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया है और उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस को सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 11:16:37

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या पर एनसीडब्ल्यू का सख्त रुख, यूपी पुलिस को त्वरित कार्रवाई और 3 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा। दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना ने देश को झकझोर दिया है। इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई। मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कड़ा रुख अपनाते हुए मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया है और उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस को सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई, तथा पीड़िता के परिजनों और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

साथ ही, पुलिस से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोषियों को शीघ्र दंड मिल सके और पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके।

घटना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की है, जहाँ पीड़िता को दहेज को लेकर कथित रूप से लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार और अधिक दहेज की मांग करता रहा, और प्रताड़ना का यह सिलसिला अंततः उसकी जान ले बैठा।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, जेठ और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को दयावती अपने बेटे विपिन से मिलने अस्पताल जा रही थी। उसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इससे कुछ घंटे पहले ही विपिन पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश में गोली लगने से घायल हो गया था। मुठभेड़ के दौरान गोली उसके पैर में लगी और उसे तुरंत जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस केस में तीसरी गिरफ्तारी भी हो गई है। निक्की के जेठ रोहित भाटी को कासना क्षेत्र के सिरसा टोल प्लाजा के पास से दबोच लिया गया। घटना के बाद से वह फरार था, लेकिन मैनुअल इंटेलिजेंस और गुप्त सूत्रों की जानकारी पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

यह मामला एक बार फिर दहेज प्रथा की भयावहता और महिला सुरक्षा की चुनौती को सामने लाता है। आयोग का कहना है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से आगे बढ़ाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल