न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मायावती रैली से पहले आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, खत्म होगी ‘नाराजगी’

मायावती रैली से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को आजम खान से मुलाकात करेंगे। जेल से रिहा हुए आजम खान ने बीएसपी में शामिल होने की अफवाहों को खारिज किया और पार्टी में बने रहने का भरोसा जताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 9:00:16

मायावती रैली से पहले आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, खत्म होगी ‘नाराजगी’

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हो चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कई खबरों में कहा गया कि आजम खान जल्द ही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, खुद आजम खान ने इन अफवाहों को निराधार बताया है। बावजूद इसके, राजनीति में इस विषय पर चर्चा का बाजार गर्म बना हुआ है। इसी बीच अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात तय की गई है।

8 अक्टूबर को होगी मुलाकात

सपा चीफ अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को रामपुर पहुंचेंगे, जहां उनकी आजम खान से मुलाकात होने वाली है। यह मुलाकात बीएसपी की 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बड़ी रैली से ठीक पहले होगी, जो कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इसलिए इस मुलाकात के राजनीतिक मायने अलग तरह से देखे जा रहे हैं।

आजम खान ने खारिज की पार्टी छोड़ने की अफवाह

जेल से रिहा होने के बाद से यह चर्चा जोरों पर थी कि आजम खान सपा छोड़कर बीएसपी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन आजम खान ने स्पष्ट किया है कि वह सपा का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने कहा, "मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उतना ही प्रेम करता हूं, जितना मैं उनके पिता, दिवंगत मुलायम सिंह यादव से करता था। मैं मूर्ख नहीं हूं कि अपनी पार्टी छोड़ दूँ।"

जेल से रिहाई के बाद आजम खान का भरोसा

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हुए। रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अदालतों से उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों में वह बेदाग साबित होंगे। उन्होंने कहा कि अगर हाईकोर्ट से न्याय नहीं मिलता है, तो सुप्रीम कोर्ट से अवश्य मिलेगा।

अखिलेश यादव पर आजम खान की प्रतिक्रिया


आजम खान ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक बड़े नेता हैं और अगर उन्होंने मेरे जैसे छोटे नेता के लिए कुछ कहा है, तो यह उनकी महानता को दर्शाता है। हालांकि उन्होंने जेल से रिहा होने के बाद अब तक यादव से फोन पर कोई बात नहीं की है। उन्होंने हल्का सा हास्य के साथ कहा कि “मेरे पास सालों से फोन नहीं था, केवल पत्नी का नंबर याद था और अब वह भी भूल गया हूं। अखिलेश मुझे कैसे कॉल करेंगे।”

आपराधिक मामलों पर आजम खान की राय

आजम खान पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोप शामिल हैं। रिहाई के बाद आजम खान ने भरोसा जताया कि वह सभी मामलों में बेदाग साबित होंगे और न्याय प्राप्त करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप