न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 साल की मासूम ने देख लिया था मां का खौफनाक सच, मारकर बेड बॉक्स में किया बंद, लाश पर छिड़का परफ्यूम; लखनऊ मर्डर केस में नया खुलासा

लखनऊ से आई इस खौफनाक वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपनी 6 साल की बेटी को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। हत्या के बाद लाश को छुपाया गया, शराब पार्टी हुई और फिर पति को फंसाने की साजिश रची गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 11:59:04

6 साल की मासूम ने देख लिया था मां का खौफनाक सच, मारकर बेड बॉक्स में किया बंद, लाश पर छिड़का परफ्यूम; लखनऊ मर्डर केस में नया खुलासा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी ख़बर आई है, जिसने लोगों की रूह तक कंपा दी। एक मां ने अपनी ही बेटी को बेरहमी से मार डाला और वजह जानकर पुलिस से लेकर आमजन तक सन्न रह गए। जिस बेटी का हाल ही में बर्थडे केक काटा गया था, उसी को उसकी मां ने ज़िंदगी से काट दिया। आरोपी महिला का नाम रोशनी उर्फ नाज़ है और जो वजह सामने आई — वो किसी डरावने मनोवैज्ञानिक थ्रिलर जैसी है। दरअसल, 6 साल की सायनारा उर्फ सोनी ने अपनी मां को अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। यह सब उस समय हुआ जब उसका पिता घर पर नहीं था। बच्ची की मासूम ज़ुबान ने कहा — "मैं पापा को सब बता दूंगी..." — और बस, यही वाक्य उसकी मौत की वजह बन गया।

मां ने पहले बच्ची को प्यार से चुप कराने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं मानी तो ममता ने हैवानियत का रूप ले लिया। रोशनी ने अपनी बेटी का गला घोंटकर उसे मार डाला। इस पूरी करतूत में उसका प्रेमी उदित जायसवाल भी शामिल था। शर्मनाक बात यह रही कि हत्या के बाद बेटी की लाश को बेड के अंदर छिपा दिया गया, और उसी कमरे में दोनों ने शराब पार्टी की, ड्रग्स का सेवन किया और फिर उसी लाश के बगल में आराम से सो भी गए। जब लाश से बदबू फैलने लगी, तो उन्होंने उसे बाहर निकाला और AC के पास रखा, ताकि गर्मी में सड़न की रफ्तार कम हो। फिर उसपर परफ्यूम छिड़का गया, कमरे को फिनायल से धोया गया, ताकि कोई शक न हो। इसके बाद रची गई एक झूठ और साजिश से भरी स्क्रिप्ट — रोशनी ने ठान लिया कि इस पूरे हत्याकांड का आरोप अपने पति शाहरुख पर लगा देगी।

झूठी कॉल और पुलिस की चौकस नजर

रोशनी ने पुलिस को कॉल करके कहा — "साहब, मेरे पति ने मेरी बेटी की हत्या कर दी है और वो भाग गया है।" लेकिन पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई। लाश देखकर लगा कि वो ताजा नहीं, बल्कि पुरानी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस शक को और मजबूत किया — बच्ची की हत्या करीब 36 घंटे पहले हो चुकी थी। पुलिस ने जैसे ही CCTV फुटेज खंगाले और शाहरुख की कॉल डिटेल निकाली, तो सच सामने आने लगा। पता चला कि जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त शाहरुख अपनी बहन के घर पर मौजूद था। और सबसे बड़ा सबूत — हत्या जिस चौथी मंज़िल पर हुई, वहां शाहरुख आया ही नहीं था। अब पुलिस ने बिना देर किए रोशनी और उदित को हिरासत में ले लिया।

बॉयफ्रेंड ने कबूला जुर्म, सुनाई खौफनाक कहानी

पूछताछ में जब उदित से सख्ती से बात की गई तो वो टूट गया और जो बताया — वो दिल दहला देने वाला था। उसने कहा — "शनिवार रात को सोनी ने हमें एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने बार-बार कहा कि वह पापा को सब बताएगी। बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं मानी।" फिर जो हुआ, वो एक मां की ममता पर धब्बा है। रोशनी ने अपनी ही बेटी का गला घोंटकर जान ले ली, और उदित ने उसका साथ दिया। बॉडी को बेड बॉक्स में डाल दिया गया और शव के पास ही शराब पार्टी की गई। बदबू आई तो बाहर निकाला, परफ्यूम छिड़का, फर्श धोया और फिर से प्लानिंग की — अब शाहरुख को फंसाया जाए।

पर्दाफाश और गिरफ्तारी: अब सलाखों के पीछे हैं दरिंदगी के दोनों चेहरे

उदित ने बताया कि दोनों ने मिलकर शाहरुख को झूठे आरोप में फंसाने का नाटक रचा। रोशनी ने झगड़ा किया, शाहरुख को भड़काकर वहां से भेजा, और फिर पुलिस को फोन किया कि शाहरुख ने बेटी की हत्या की है। लेकिन पुलिस ने तथ्यों के साथ खेल नहीं किया — उन्होंने सबूत देखे, गहराई से जांच की, और रोशनी-उदित की खौफनाक सच्चाई सामने ले आए। अब दोनों जेल में बंद हैं। वहीं, झूठे आरोपों में पहले जेल भेजे गए शाहरुख के भाई सलमान, मां परवीन और बहनों को अब ज़मानत मिल गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल