न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे

केशव प्रसाद मौर्य ने CM पद की चर्चा पर सफाई देते हुए कहा कि फैसला भाजपा संगठन करेगा। उन्होंने 2027 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ने की बात कही।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 01 Sep 2026 12:10:46

केशव मौर्य बोले- CM पद का फैसला संगठन करेगा, योगी जी के साथ मिलकर 2027 का चुनाव लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला भाजपा का संगठन और नेतृत्व करेगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि दोनों के बीच कोई दीवार नहीं है और पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नेतृत्व की ओर से कोई नया फैसला नहीं होता, तब तक जो चेहरा अभी है, वही रहेगा।

मुख्यमंत्री पद पर क्या बोले केशव मौर्य?

मुख्यमंत्री बनने की इच्छा को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला संगठन नेतृत्व करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और योगी आदित्यनाथ के बीच कोई दीवार नहीं है। उनके मुताबिक कुछ लोगों ने दोनों के बीच दूरी दिखाने की कोशिश की, लेकिन वे मिलकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इससे पहले एक इंटरव्यू में केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकार किया था कि उनके मन में मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि सिर्फ उनके चाहने से मुख्यमंत्री बनने का फैसला नहीं हो सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री के चयन में पार्टी नेतृत्व और विधायक दल की भूमिका की बात कही थी।

'पहला लक्ष्य बहुमत हासिल करना'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का प्राथमिक लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करना है। उन्होंने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिले बहुमत का जिक्र करते हुए कहा कि 2027 में भी भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

चुनाव लड़ने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे और सीट का फैसला संगठन करेगा। उन्होंने यहां तक कहा कि फिलहाल वह खुद को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों का प्रत्याशी मानते हैं।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का सत्ता में आना उत्तर प्रदेश में तबाही को निमंत्रण देने जैसा होगा।

प्रयागराज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और महानगर के 15 मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय होने और मेहनत के साथ संगठन के लिए काम करने को कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के मंसूबों को सफल नहीं होने देने की अपील की। केशव मौर्य ने विपक्ष पर मुद्दाविहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास जनता को भ्रमित करने के अलावा कोई विषय नहीं है।

बैठक में उन्होंने 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है और इसी दिन से सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू किया जाएगा।

बैठक में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, विधायक, एमएलसी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें