न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी को प्रेमी संग देख आगबबूला हुआ पति, दांतों से काट दी नाक; गंभीर हालत में महिला लखनऊ रेफर, आरोपी गिरफ्तार

हरदोई की दिल दहला देने वाली घटना में पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी पत्नी की नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला लखनऊ रेफर, आरोपी गिरफ्तार। पुलिस कर रही जांच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 11:31:08

पत्नी को प्रेमी संग देख आगबबूला हुआ पति, दांतों से काट दी नाक; गंभीर हालत में महिला लखनऊ रेफर, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद गुस्से और आक्रोश में आकर उसकी नाक काट दी। यह वारदात हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर में हुई, जहां इस भयावह घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

tv9 की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला, जो दो बच्चों की मां है, अपने प्रेमी सुशील से मिलने उसके घर गई थी। लेकिन जैसे ही पति को इसकी भनक लगी, वह वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इस दृश्य को देखकर पति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्से में बेकाबू होकर, उसने पत्नी की नाक अपने दांतों से काट दी, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई।

लहूलुहान पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर चोटों और अधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं, पीड़िता ने अपने पति और ससुरालवालों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, जांच जारी

हरदोई के हरियावां सीओ अजीत सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिला पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि घटना अचानक हुई या पहले से कोई साजिश थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप