न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद

हापुड़ में पुलिस और गौकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश हसीन उर्फ इकरार मारा गया। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल, कारतूस और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की। हसीन पर हत्या, गोकशी और गैंगस्टर एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 8:25:35

हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद

हापुड़ जिले में रविवार की रात पुलिस और गौकशी में लिप्त अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा खुलासा हुआ। थाना कपूरपुर क्षेत्र में पुलिस टीम की सतर्कता से 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश हसीन उर्फ इकरार की गोली लगने से मौत हो गई। यह मुठभेड़ गोकशी के खिलाफ चल रहे अभियान की एक अहम सफलता मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ गौकश प्रतिबंधित पशुओं को एकत्र कर उनकी तस्करी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी।

इसी दौरान पुलिस को देखकर कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरा देख उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के तहत गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घायल अपराधी को तुरंत सीएससी धौलाना में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान जिला सम्भल के थाना असमोली अंतर्गत गांव मैनौटा निवासी हसीन पुत्र इकरार के रूप में हुई।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मारे गए हसीन पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह थाना कपूरपुर के अपराध संख्या 144/25, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, साथ ही एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया कि हसीन थाना असमोली का कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ हापुड़, मुजफ्फरनगर, सम्भल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर जिलों में गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मुठभेड़ क्षेत्र में सक्रिय गौकश गिरोहों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा थी। इस सफलता ने न केवल अपराधियों के मनोबल को कमजोर किया है, बल्कि स्थानीय पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को भी साबित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप