न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

55 दिन बाद लौटी रौनक, गोरखपुर का चिड़ियाघर फिर से पर्यटकों के लिए खुला, जानिए टाइमिंग और पूरी जानकारी

गोरखपुर का चिड़ियाघर 55 दिन बाद पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है। बर्ड फ्लू के कारण बंद किए गए इस प्राणी उद्यान को जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद 8 जुलाई से फिर से खोला गया है। जानिए एंट्री का समय और सुरक्षा से जुड़ी सारी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 10:32:17

55 दिन बाद लौटी रौनक, गोरखपुर का चिड़ियाघर फिर से पर्यटकों के लिए खुला, जानिए टाइमिंग और पूरी जानकारी

गोरखपुरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बर्ड फ्लू के कारण बंद पड़ा शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान यानी गोरखपुर चिड़ियाघर अब फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस खबर से उन परिवारों के चेहरे खिल उठे हैं जो अपने बच्चों के साथ इस जगह की सैर को मिस कर रहे थे। इस चिड़ियाघर को बंद हुए पूरे 55 दिन हो चुके थे और अब आखिरकार यह फिर से अपनी रंगत में लौट आया है। बीते तीन महीनों में यहां पांच जानवरों की मौत हुई थी, जिससे चिंता का माहौल बन गया था। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यह कदम एहतियातन उठाया गया था। स्थानीय, राज्य और केंद्र की टीमों द्वारा जांच और निगरानी के बाद अब इसे फिर से खोल दिया गया है। अब चिड़ियाघर हर दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

लंबी जांच प्रक्रिया के बाद मिली हरी झंडी

चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव ने बताया कि चिड़ियाघर को खोलने का निर्णय कोई जल्दबाजी नहीं थी। इसके लिए बाकायदा 26 मई और 22 जून को दो बार में कुल 56 नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान को भेजे गए। रिपोर्ट क्रमशः 12 जून और 4 जुलाई को आई, जिसमें सभी नमूने नेगेटिव पाए गए। इसके आधार पर भारत सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार 8 जुलाई 2025 को चिड़ियाघर को दोबारा खोलने की अनुमति दी गई।

कैसे फैला था बर्ड फ्लू और क्या कदम उठाए गए

14 मई को चिड़ियाघर में तीन जानवरों की मौत हुई थी। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चिड़ियाघर को तत्काल बंद कर दिया गया। इसके बाद केवल जानवर ही नहीं, बल्कि चिड़ियाघर के कर्मचारियों और अधिकारियों की भी जांच की गई। खबर फैलने के बाद 31 मई को शहर के कई पोल्ट्री विक्रेताओं की दुकानें और औजार भी सील कर दिए गए। बाजार से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर मुर्गों को नष्ट करवाया और बाजार को सैनिटाइज किया।

बाघिन की मौत और कर्मचारियों की जांच ने बढ़ाया था तनाव

बाघिन ‘शक्ति’ की बर्ड फ्लू से मौत ने सबको चौंका दिया था। इसके बाद चिड़ियाघर के 105 अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए गए और सभी को क्वारंटीन किया गया। इसके साथ ही पूरे प्राणी उद्यान को सैनेटाइज भी किया गया था। इसी के तहत 14 मई से 7 जुलाई तक चिड़ियाघर पूरी तरह बंद रखा गया।

अब भी बरती जा रही है सावधानी

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर खोलने के बाद भी सभी जानवरों और पक्षियों की गहन निगरानी जारी है। भीषण गर्मी और मौसम के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की टीम लगातार सतर्क बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल